{"_id":"5cc5c66fbdec22073706b55a","slug":"lok-sabha-chunav-2019-rahul-gandhi-promised-to-slums-peoples-of-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान से पहले राहुल गांधी का मास्टर स्ट्रोक, मुंबई के झुग्गीवासियों और किराएदारों से किया वादा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मतदान से पहले राहुल गांधी का मास्टर स्ट्रोक, मुंबई के झुग्गीवासियों और किराएदारों से किया वादा
Sun, 28 Apr 2019 09:07 PM IST
Trainee Trainee
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 28 Apr 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
मुंबई और आसपास के निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मास्टर स्ट्रोक खेला है। उन्होंने मुंबई के झुग्गीवासियों और किराएदारों को 500 वर्गफुट का पक्का घर देने का वादा दोहराया है। राहुल गांधी ने मराठी में ट्वीट किया है कि कांग्रेस की सरकार आने पर मुंबई के झुग्गीवासियों और किराएदारों को पक्का घर देंगे। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले राहुल गांधी ने एक मार्च को मुंबई में रैली की थी।
विज्ञापन
उन्होंने मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कांप्लेक्स (बीकेसी) स्थित एमएमआरडीए ग्राउंड में एक छोटी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि हम मुंबई के झुग्गीवासियों को 500 वर्गफुट का घर देंगे। साथ ही, राहुल गांधी ने यह भी दावा किया था कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती है। समझा जा रहा है कि मतदान से एक दिन पहले उन्होंने मुंबई के झुग्गीवासियों के लिए किए वादे को पूरा करने का भरोसा दिलाकर इस वोटबैंक को साधने की कोशिश की है।
विज्ञापन
बता दें कि मुंबई में बड़ी जनसंख्या झुग्गियों में रहती है जबकि किराएदारों की संख्या दक्षिण मुंबई में अधिक है। झुग्गीवासी और किराएदार कांग्रेस के परंपरागत वोटबैंक माने जाते रहे हैं लेकिन, साल 2014 के लोकसभा चुनाव में यह मतदाता कांग्रेस से दूर हो गया। अब एक बार फिर कांग्रेस की नजर इस वोटबैंक पर है। इसलिए मतदान से एक दिन पहले राहुल गांधी ने पक्के घर का आश्वासन देकर खोए हुए अपने इस वोटबैंक को फिर से पाने की लालसा में यह ट्वीट किया है।
विज्ञापन