फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Rahul Gandhi hits out at PM Modi and AAP

दिल्ली की रैली में राहुल के निशाने पर मोदी-केजरीवाल, आप को याद दिलाया पुराना नारा

Thu, 09 May 2019 09:15 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Thu, 09 May 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Rahul Gandhi hits out at PM Modi and AAP
दिल्ली में राहुल गांधी की रैली - फोटो : ANI
लोकसभा चुनाव 2019 की जंग में रैलियों का सिलसिला जारी है। दिल्ली में हुई कांग्रेस की रैली में राहुल गांधी ने भाजपा, नरेंद्र मोदी और आम आदमी पार्टी को निशाने पर लिया। राहुल ने कहा कि पिछले चुनाव तक आप का भाजपा को लेकर रुख कुछ अलग ही था।
विज्ञापन


राहुल ने कहा, दिल्ली में सीलिंग और जीएसटी लागू क्यों किया गया? ये छोटे दुकानदारों और कारोबारियों को खत्म करने की नरेंद्र मोदी की रणनीति थी। 

आप को निशाने पर लेते हुए राहुल ने कहा, पिछले चुनाव में आप ने दिल्ली में नारा दिया था, दिल्ली में सीएम केजरीवाल जी, हिंदुस्तान में पीएम नरेंद्र मोदी जी। उन्होंने नरेंद्र मोदी के लिए दरवाजे खोल दिए थे। कांग्रेस और मैंने देशभर में मोदी जी से लड़ाई लड़ी है। आप के दफ्तर में चौकीदार चोर है कभी सुनाई नहीं पड़ता है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



राहुल गांधी ने कहा, मैंने आप के पोस्टरों में देखा है, हम काम करते हैं, वो काम रोकते हैं। जब आपने चुनाव लड़ा था तब ऐसा नहीं कहा था। अब आप सत्ता में हैं। दिल्ली की रीढ़ की हड्डी छोटे कारोबारियों की कमर तोड़ दी गई है, सीलिंग जारी है और आप कहते हो कि हम कुछ नहीं कर सकते हैं। कांग्रेस ने इसे संसद में रोका है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed