फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LoK Sabha chunav 2019 Priyanka Sharma on her bail who share meme of Mamata Banerjee

ममता बनर्जी का 'मीम' वायरल करने वाली प्रियंका शर्मा बोलीं- नहीं मागूंगी माफी, लड़ूंगी केस

Wed, 15 May 2019 01:04 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 15 May 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
LoK Sabha chunav 2019 Priyanka Sharma on her bail who share meme of Mamata Banerjee
प्रियंका शर्मा को मिली जमानत - फोटो : PTI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का 'मीम' शेयर करने वाली भाजपा युवा मोर्चे की संयोजक प्रियंका शर्मा का आरोप है कि  उन्हें उनके परिवार और वकील से नहीं मिलने दिया गया। प्रियंका शर्मा ने न्यूज एजेंसी 'एएनआई' से कहा है कि मेरी जमानत तो कल ही हो गई थी लेकिन, 18 घंटे तक मुझे रिहा नहीं किया गया। मुझे मेरे वकील से नहीं मिलने दिया गया। यहां तक की परिवारवालों से भी मुलाकात नहीं करने दी गई। प्रियंका शर्मा ने कहा कि जमानत मिलने के बाद भी मुझसे माफीनामा लिखवाया जा रहा था। माफीनामे पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा जा रहा था।

विज्ञापन

 



उन्होंने कहा है कि वह ममता बनर्जी का मजाक बनाने वाले मामले में बिल्कुल भी माफी नहीं मांगेंगी। मामले की लड़ाई लडेंगी। प्रियंका शर्मा रिहाई के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंची थी। प्रियंका को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मजाक बनाने वाले 'मीम' को सोशल मीडिया पर शेयर करने को लेकर गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। कोर्ट ने पहले अपने आदेश में कहा था कि प्रियंका शर्मा को ममता बनर्जी का मजाक बनाने के लिए लिखित माफीनामा देना होगा, लेकिन बाद में न्यायालय ने अपने आदेश में संशोधन करते हुए उन्हें फौरन रिहा करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा ने ममता बनर्जी की फोटोशॉप्ड तस्वीर फेसबुक पर साझा की थी। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा के मेट गाला वाले फोटो पर ममता बनर्जी को दिखाया गया था। इस तस्वीर पर आपत्ति जताते हुए तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रियंका के खिलाफ केस दर्ज करवाया और फिर उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। प्रियंका शर्मा को 10 मई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रियंका के समर्थन में एक मुहिम चली थी। इसमें लोगों ने उनकी गिरफ्तारी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed