पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी पर पीएम मोदी का हमला, पढ़ें उनके भाषण की 10 बड़ी बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के बालूरघाट में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि मां, माटी और मानुष के नाम पर ममता दीदी ने पश्चिम बंगाल को धोखा दिया है।
PM Modi addressing a rally at Buniadpur, West Bengal: Kya kabhi Hindustan mein aisa hua hai ki duniya ke kisi desh ke log aa karke Bharat mein chunaav prachar kare? Apne vote bank ke liye, tushtikaran ke liye, Didi kisi bhi hadd tak jaane ke liye tayar hai. pic.twitter.com/0tE2ypJoHf
— ANI (@ANI) April 20, 2019विज्ञापन
पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें:
- दो चरणों की वोटिंग से बंगाल के विकास की स्पीडब्रेकर दीदी की नींद पर भी रोक लग गई है।
- लाख कोशिशों और धमकियों के बावजूद हमारे किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा भाइयों ने, माताएं-बहनों ने भारी संख्या में वोट किया। टीएमसी की गुंडागर्दी को आपने जवाब दिया।
- बंगाल के लोगों को अपने सपने पूरे करने हैं। बंगाल की जनता 23 मई को पश्चिम बंगाल में हिंसा करने वालों को और दीदी को सजा देगी।
- यहां गरीबों को गरीब रखने का षड्यंत्र रचा जाता है। शारदा, नारदा और रोज वैली घोटाले के नाम पर बंगाल की जनता का पैसा लूटा है।
- मां, माटी और मानुष के नाम पर ममता दीदी ने पश्चिम बंगाल को धोखा दिया है।
- जिन युवाओं ने परीक्षाएं पास कर ली, उन्हें नौकरी नहीं दे रही है। केंद्र ने सातवां वेतनमान दे दिया, लेकिन दीदी ने यहां छठा वेतनमान भी नहीं दिया।
- तुष्टिकरण के लिए दूसरे देशों से लोगों को बुलाकर भारत में चुनाव प्रचार कराया जाता है।
- यहां पूजा करने पर रोक लगाई जाती है। रथयात्रा रोक दी जाती है। ममता सरकार ने दुर्गाष्टमी के दिन हुए धमाके की जांच रुकवा दी।
- भारत आज आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मार रहा है। आपको गर्व हो रहा है या नहीं? मोदी ठीक कर रहा है या नहीं कर रहा? और ये लोग सबूत मांग रहे हैं। अरे ममता दीदी! चिटफंड घोटाले की सबूत खोजिए।
- 23 मई को एक बार फिर से मोदी सरकार बनेगी। नई सरकार में भारत घुसपैठियों पर कड़ी कार्रवाई करेगा। संसद में नागरिकता संशोधन बिल पास करा कर रहेंगे।
उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत बांग्ला भाषा में अभिवादन के साथ की। उन्होने कहा कि मां काली और भगवान शिव जी की इस धरती को मेरा नमन। पूरा देश कह रहा है कि इस बार पश्चिम बंगाल में कुछ बड़ा हो रहा है। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि जो हो रहा है वो आपके इस प्यार और स्नेह से साफ दिखाई दे रहा है, 23 मई को एक बार फिर से मोदी सरकार बनेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.