{"_id":"5cb96681bdec22147761134d","slug":"lok-sabha-chunav-2019-nodal-election-officer-missing-during-polling-duty-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के नोडल मतदान पदाधिकारी लापता, डीएम-एसपी के नेतृत्व में जांच शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के नोडल मतदान पदाधिकारी लापता, डीएम-एसपी के नेतृत्व में जांच शुरू
Fri, 19 Apr 2019 12:01 PM IST
Trainee Trainee
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
Nodal Officer-Arnab Roy
- फोटो : ani
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के दौरान नादिया जिला के नोडल मतदान पदाधिकारी लापता बताए जा रहे थे। लापता अधिकारी का नाम अर्णब राय बताया जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, गुरुवार को बिप्रदास चौधरी पॉलिटेक्निक कॉलेज में उनकी पोलिंग ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
West Bengal: Nadia District Nodal Election Officer Arnab Roy is reportedly missing. He was at Bipradas Choudhury Polytechnic College for his poll duty yesterday and after lunch went untraceable. He is incharge of the EVMs and VVPATs. Police has begun investigation. (file pic) pic.twitter.com/5aUO9F66wG
— ANI (@ANI) April 19, 2019
विज्ञापन
18 अप्रैल को चुनाव ड्यूटी के दौरान दोपहर के लंच के बाद से उनका कुछ पता नहीं चल पाया। उनपर ईवीएम और वीवीपैट मशीन की अहम जिम्मेदारी थी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल उनका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। छानबीन के लिए पुलिस ने अर्णब राय के कार चालक से पूछताछ शुरू की है। जिले के डीएम और एसपी दोनों के नेतृत्व में जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
मालूम हो कि गुरुवार को पश्चिम बंगाल की तीन लोकसभा सीटों, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और रायगंज पर मतदान हुआ। मतदान के दौरान रायगंज में हिंसा भी हुई। वहीं, भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प के दौरान एक ईवीएम मशीन भी तोड़ दी गई थी। हिंसा के दौरान स्थिति नियंत्रण के लिए अर्द्धसैनिक बलों ने हवाई फायरिंग की थी और आंसू गैस के गोले भी छोड़े थे।