फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनावी हलचल : चुनाव आयोग ने गिरिराज सिंह को थमाया नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

Tue, 30 Apr 2019 01:06 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: अमित मंडल Updated Tue, 30 Apr 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019: Live and updates of election news of 29 april 2019
सोमवार को मतदान करने से पहले वोटर आईडी दिखातीं महिलाएं - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

09:25 PM, 29-Apr-2019
झारखंड में पोलिंग ऑफिसर लियोनार्ड लक्का की ड्यूटी के दौरान तबियत बिगड़ गई। इसके बाद सीआरपीएफ जवानों ने उन्हें अस्पताल ले जाकर उनकी जान बचाई।

 
06:38 PM, 29-Apr-2019
चुनाव आयोग ने बेगूसराय से भाजपा उम्मीदवार  गिरिराज सिंह को नोटिस थमाया है। गिरिराज सिंह को उनके विवादित बयान को लेकर नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा था कि जो वंदे मातरम् नहीं कह सकता है, मातृभूमि की पूजा नहीं कर सकता। उसे देश कभी माफ नहीं करेगा। तीन हाथ जमीन चाहिए तो वंदे मातरम् बोलना होगा। उन्होंने यह बयान 24 अप्रैल को दिया था। चुनाव आयोग ने उनसे 24 घंटे में नोटिस का जवाब मांगा है।
 
विज्ञापन
05:45 PM, 29-Apr-2019
फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र बोले- हम राजनीति की एबीसीडी नहीं जानते, लेकिन देशभक्ति हमारे खून में है। मैंने बीकानेर में क्या किया है आप जाकर देख सकते हैं। सनी भी देश की सेवा करेंगे। 
 

 
04:35 PM, 29-Apr-2019
40 विधायकों को लेकर पीएम मोदी के दावे पर टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन का पलटवार,  एक्सपायरी बाबू पीएम, कोई आपके साथ नहीं जाएगा, एक पार्षद भी नहीं। आप चुनाव प्रचार कर रहे हैं या खरीद फरोख्त। आपकी एक्सपायरी डेट नजदीक है। इस मुद्दे पर हम चुनाव आयोग जा रहे हैं। 

 
04:32 PM, 29-Apr-2019
दिल्ली भाजपा नेता हरीश खुराना ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के खिलाफ तीसहजारी कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि सुनीता केजरीवाल के पास दो वोटर आईडी कार्ड हैं, एक गाजियाबाद के साहिबाबाद से और दूसरा सिविल लाइंस दिल्ली से।

 
04:04 PM, 29-Apr-2019
प. बंगाल के श्रीरामपुर में बोले पीएम मोदी, दीदी ने कहा कि वह मुझे मिट्टी और पत्थरों से बने रसगुल्ला देना चाहती है। बंगाल की मिट्टी में रामकृष्म परमहंस, स्वामी विवेकानंद, जे सी बोस, नेताजी, एस पी मुखर्जी की खुशबू है। अगर मोदी को ऐसा रसगुल्ला मिलता है तो ये प्रसाद होगा। 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:35 PM, 29-Apr-2019
शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना साहिब से भरा नामांकन। 
 

 
03:31 PM, 29-Apr-2019
प. बंगाल में पीएम मोदी गरजे- 23 मई को जब नतीजे आएंगे तो हर जगह कमल खिलेगा और आपके विधायक आपको छोड़ देंगे। आज भी आपके 40 विधायक मेरे संपर्क में हैं। 
 

 
03:21 PM, 29-Apr-2019
वाराणसी में अंतिम मौके पर महासंग्राम की कहानी ने एक अलग ही मोड़ ले लिया है। सपा ने घोषित प्रत्याशी शालिनी यादव की जगह तेज बहादुर यादव को टिकट दे दिया है। ऊहापोह के बीच आज उन्होंने यहां से नामांकन भी कर दिया।
 


 
03:05 PM, 29-Apr-2019
प. बंगाल के सेरामपुर में पीएम मोदी बोले- टीएमसी के गुंडे लोगों को वोट देने से रोक रहे हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले कर रहे हैं। 
 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed