{"_id":"5cd2eec8bdec2207006331e9","slug":"lok-sabha-chunav-2019-live-and-updates-election-round-up-of-may-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 मई 2019: यहां पढ़ें चुनाव की हर बड़ी खबर जो आपके लिए है जरूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
8 मई 2019: यहां पढ़ें चुनाव की हर बड़ी खबर जो आपके लिए है जरूरी
Wed, 08 May 2019 09:13 PM IST
Abhishek Singh
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Wed, 08 May 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव अपडेट 8 मई 2019
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। नेताओं की रैलियों का दौर चरम पर पहुंच चुका है। लोकसभा चुनाव के पांच चरण आज खत्म हो गए। वहीं छठे चरण का मतदान 12 मई को 118 सीटों पर मतदान होना है। आपके लिए चुनाव की हर बड़ी खबर जानना बेहद जरूरी है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बोले पीएम मोदी, "मुझे गाली देते हुए इन लोगों ने कितनी बार मर्यादा तार-तार की है। इनकी प्रेम वाली डिक्शनरी से पता चलता है। मुझे स्टुपिड पीएम कहा गया। जवानों के खून का दलाल कहा गया। इनके प्रेम की डिक्शनरी से मेरे लिए गद्दाफी, मुसोलिनी और हिटलर जैसे शब्द निकले।" पूरी खबर पढ़ें
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में इन दिनों चुनावी घमासान इस कदर मचा है कि यहां की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। आज भोपाल में दिग्विजय सिंह के रोड शो में मोदी-मोदी के नारे लगाने वालों पर एफआईआर दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पढ़ें पूरी खबर
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आईटीओ पार्टी कार्यालय में आज दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी और राहुल व प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। केजरीवाल ने प्रियंका पर निशाना साधते हुए कहा, कि प्रियंका अपना समय बर्बाद कर रही हैं, वह राजस्थान और मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार करने क्यों नहीं जातीं? पढ़ें पूरी खबर
मध्यप्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आई ड्रॉप, च्यवनप्राश और बादाम भेजा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि शिवराज सिंह कृषि ऋण माफी और राज्य सरकार के अन्य फैसलों के बारे में झूठ बोल रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली में 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दक्षिण दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी बॉक्सर विजेंदर सिंह के समर्थन में रोड शो किया। यह रोड शो दक्षिण दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में किया गया। पढ़ें पूरी खबर
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने प्रियंका गांधी के पीएम मोदी को दुर्योधन कहने पर प्रतिक्रिया दी है। राबड़ी ने कहा, "उन्होंने दुर्योधन बोलकर गलत किया है। दूसरी भाषा बोलनी चाहिए उनको। वो सब तो जल्लाद हैं, जल्लाद। जो जज को और पत्रकार को मरवा देता है, उठवा लेता है, ऐसे आदमी का मन और विचार कैसा होगा। खूंखार होगा। पढ़ें पूरी खबर
हरियाणा के फतेहाबाद में बोले पीएम मोदी: हमारे सपूत पाकिस्तान के भीतर आतंकियों के अड्डे में घुसकर मारते हैं। पहले सर्जिकल स्ट्राइक में हम जमीन से गए, दूसरी स्ट्राइक की तो एयर स्ट्राइक करके घर में घुसकर मारा। जो आतंकी कभी हमें डराते थे वो आज दुबककर बैठे हैं। तमाम आतंकी हमलों को गुनहगार मसूद अजहर अब वैश्विक आतंकी घोषित हो चुका है। पढ़ें पूरी खबर
सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के आदर्श आचार संहिता का कथित उल्लंघन वाले बयानों पर कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव की याचिका पर सुनवाई करने से इंकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग इसे लेकर पहले ही कार्रवाई कर चुका है। पढ़ें पूरी खबर
सीमा सुरक्षा बल के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव का नामांकन रद्द किए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कल तक जवाब मांगा है। कोर्ट इस मामले पर कल सुनवाई करेगा। वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने उम्मीदवारी रद्द किए जाने के बाद तेज बहादुर ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। पढ़ें पूरी खबर
अवमानना मामले में राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगी। पहले राहुल ने सिर्फ खेद जताया था। राहुल ने कहा कि गलती से 'चौकीदार चोर है' नारा कोर्ट के आदेश के साथ मिलाकर बोल दिया था। राहुल पर आरोप था कि उन्होंने राफेल से जुड़े मामले में कोर्ट की सुनवाई के बाद कहा 'अब तो कोर्ट ने भी मान लिया कि चौकीदार चोर है।' पढ़ें पूरी खबर
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों का कहना है कि दोनों नेताओं के बीच ईवीएम और दूसरे कई मसलों पर बातचीत हुई है। पढ़ें पूरी खबर
भोपाल में बढ़ती सियासी सरगर्मी के बीच कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कंप्यूटर बाबा के साथ शहर में रोड शो किया। इससे पहले मंगलवार को दिग्विजय सिंह की जीत के लिए कंप्यूटर बाबा की अगुवाई में साधु-संत समाज हठ योग पर बैठे थे। राम मंदिर के मसले पर भाजपा से नाराज हो कर भोपाल के साधु-संत खुले रूप से कांग्रेस के समर्थन में उतर गये हैं। पढ़ें पूरी खबर
त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट के 168 मतदान केंद्रों पर 12 मई को दोबारा मतदान होगा। 11 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान कुछ पार्टियों ने हिंसा और धांधली होने का आरोप लगाया था। पढ़ें पूरी खबर
लोकसभा चुनाव 2019 में पक्ष और विपक्ष के दिग्गजों के बीच बयानबाजियों का दौर जोरों पर है। पीएम मोदी के राजीव गांधी वाले बयान की कांग्रेस प्रवक्ता मुंबई के संजय निरूपम ने जमकर निंदा की है। निरुपम ने कहा कि मुझे लगता है कि जिस व्यक्ति को यहां के लोगों ने चुना है वह नरेंद्र मोदी औरंगजेब के आधुनिक अवतार हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
08 मई: चुनाव की बड़ी खबरें
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर-पूर्वी लोकसभा सीट पर पार्टी की उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के लिए रोड शो किया। शीला के खिलाफ भाजपा की ओर से मनोज तिवारी चुनाव लड़ रहे हैं। इस दौरान प्रियंका ने पीएम मोदी को तीखे तेवर और अंदाज में कई बातें भी कहीं। तस्वीरों में देखिए, रोड शो की झलकियां और 10 बड़ी बातें। पढ़ें पूरी खबर