फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Lok sabha chunav 2019: FIR registered for raising Modi slogans in Digvijaya roadshow

दिग्विजय सिंह के रोड शो में 'मोदी-मोदी' नारे लगाने वालों पर दर्ज हुई एफआईआर 

Wed, 08 May 2019 02:32 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अमित मंडल Updated Wed, 08 May 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019: FIR registered for raising Modi slogans in Digvijaya roadshow
भोपाल में दिग्विजय का रोड शो - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश में इन दिनों चुनावी घमासान इस कदर मचा है कि यहां की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। आज भोपाल में दिग्विजय सिंह के रोड शो में मोदी-मोदी के नारे लगाने वालों पर एफआईआर दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दिग्विजय भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार हैं और उनके सामने भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उतारा है।

विज्ञापन

 


भोपाल में सियासी गर्मी 

भोपाल में बढ़ती सियासी सरगर्मी के बीच कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कंप्यूटर बाबा के साथ शहर में रोड शो किया। इससे पहले मंगलवार को दिग्विजय सिंह की जीत के लिए कंप्यूटर बाबा की अगुवाई में साधु-संत समाज हठ योग पर बैठे थे। राम मंदिर के मसले पर भाजपा से नाराज हो कर भोपाल के साधु-संत खुले रूप से कांग्रेस के समर्थन में उतर गए हैं।  रिपोर्ट्स के अनुसार दिग्विजय के पक्ष में 3000 से ज्यादा साधु-संतों ने यहां डेरा डाला हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्विजय की इस रैली में पूरा माहौल भगवा रंग में रंगा नजर आया। रैली में शामिल लोगों ने भगवा झंडा लिया हुआ था और गले में भगवा पट्टे भी ओढ़े हुए थे। इस दौरान मध्यप्रदेश पुलिस के जवान भी सादी वर्दी पहने गले में भगवा रंग का पटका डाले नजर आए। 

दिग्विजय सिंह और प्रज्ञा ठाकुर दोनों जबरदस्त तरीके से चुनाव प्रचार और रोड शो कर रहे हैं। हालांकि चुनाव आचार संहिता तोड़ने के आरोप में आयोग ने प्रज्ञा पर 72 घंटे चुनाव प्रचार की पाबंदी लगाई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed