फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Rahul Gandhi apologises to Supreme Court on Chowkidar Chor Hai comment

राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त मांगी माफी, कोर्ट का नाम लेकर कहा था 'चौकीदार चोर है'

Wed, 08 May 2019 11:47 AM IST
Prabudhh Jain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Wed, 08 May 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Rahul Gandhi apologises to Supreme Court on Chowkidar Chor Hai comment
Rahul Gandhi - फोटो : twitter@INC
अवमानना मामले में राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगी। पहले राहुल ने सिर्फ खेद जताया था। राहुल ने कहा कि गलती से 'चौकीदार चोर है' नारा कोर्ट के आदेश के साथ मिलाकर बोल दिया था। राहुल पर आरोप था कि उन्होंने राफेल से जुड़े मामले में कोर्ट की सुनवाई के बाद कहा 'अब तो कोर्ट ने भी मान लिया कि चौकीदार चोर है।' 
विज्ञापन

राहुल ने तीन पेज का हलफनामा दाखिल करते हुए बिना किसी शर्त के माफी मांग ली है। हलफनामे में कोर्ट से गुहार लगाई है कि उनके खिलाफ मीनाक्षी लेखी द्वारा दायर अवमानना की प्रक्रिया को बंद कर दिया जाए। 
विज्ञापन


इससे पहले 22 अप्रैल को राहुल ने सुप्रीम कोर्ट में अपने बयान को लेकर सिर्फ खेद व्यक्त किया था।

क्या है पूरा मामला
राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए पेश हुए दस्तावेजों की सत्यता स्वीकार की थी। जिसके बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि चौकीदार ही चोर है। सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि राफेल मामले में कोई न कोई भ्रष्टाचार जरूर हुआ है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली से सांसद, भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने इस पर सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की थी। इस पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने कहा कि हमने उन शब्दों का इस्तेमाल कभी नहीं किया जो राहुल गांधी ने कहा। यानी अदालत ने 'चौकीदार चोर है' वाक्य का इस्तेमाल नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed