फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जहां बीजेपी से कांटे की टक्कर वहां नहीं जा रहे प्रियंका-राहुल : केजरीवाल

Wed, 08 May 2019 01:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 08 May 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 arvind kejriwal press conference attacks rahul and priyanka gandhi
प्रेस कांफ्रेंस में केजरीवाल सिसोदिया और गोपाल राय - फोटो : ट्विटर

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आईटीओ पार्टी कार्यालय में आज दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी और राहुल व प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। 



केजरीवाल ने प्रियंका पर निशाना साधते हुए कहा, कि प्रियंका अपना समय बर्बाद कर रही हैं, वह राजस्थान और मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार करने क्यों नहीं जातीं? वह यूपी में एसपी-बीएसपी के खिलाफ चुनाव प्रचार कर रही हैं और दिल्ली में आम आदमी पार्टी के खिलाफ। दोनों भाई बहन उन जगहों पर जाकर प्रचार क्यों नहीं करते जहां उनकी भाजपा से सीधे टक्कर है।


इसके साथ ही केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी सवाल किया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान उन्हें दोबारा भारत का प्रधानमंत्री बनते क्यों देखना चाहते हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।

केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी को इस जनसभा में इस सवाल का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछली बार दिल्ली के लोगों से उन्होंने दिल्ली को पूर्ण राज्य का बनाने का वादा किया था लेकिन उन्होंने इस वादे पर आज तक कोई अमल नहीं किया है। प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि वे दिल्ली को लेकर अब क्या सोचते हैं।

मोदी सरकार ने दिल्ली की सारी कच्ची कॉलोनियों को तोड़ने का प्लान बनाया है

lok sabha elections 2019 arvind kejriwal press conference attacks rahul and priyanka gandhi

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने दिल्ली की सारी कच्ची कॉलोनियों को तोड़ने का प्लान बनाया है। यह जमीन बड़े बिल्डरों को देकर कच्ची कॉलोनियों की जगह बड़े-बड़े महल बनाकर बड़े लोगों को बसाया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी केंद्र सरकार के ही कुछ अधिकारियों ने दी है। स्थानीय लोगों को इन कॉलोनियों में से कुछ भी नहीं दिया जाएगा, जबकि दिल्ली की 60 से 70 फीसदी आबादी कच्ची कॉलोनियों में ही रहती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इससे जुड़ा बयान भी दिया है।

अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया है कि सीलिंग के जरिए पहले दिल्ली को तबाह कर दिया गया था। सीलिंग के जरिए छोटे व्यापारियों को नष्ट करके बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों को मौका दिया गया है।

उन्होंने कहा कि आज जब पीएम मोदी दिल्ली के रामलीला मैदान पर लोगों को सम्बोधित करेंगे तब इस बात का जवाब दें कि वह दिल्ली में सीलिंग क्यों करवा रहे हैं। उन्हें यह भी बताना चाहिए कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से उनके क्या संबंध हैं और वे क्यों उन्हें दुबारा भारत का प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed