{"_id":"5ccb1025bdec2207186a4981","slug":"lok-sabha-chunav-2019-live-and-updates-election-round-up-of-may-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 मई 2019: देखिए जरा, दिन भर की भागदौड़ में चुनाव से जुड़ी कोई खबर छूट तो नहीं गई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
2 मई 2019: देखिए जरा, दिन भर की भागदौड़ में चुनाव से जुड़ी कोई खबर छूट तो नहीं गई
Thu, 02 May 2019 09:32 PM IST
Abhishek Singh
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 02 May 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव अपडेट 2 मई 2019
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। नेताओं की रैलियों का दौर चरम पर पहुंच चुका है। भाजपा-कांग्रेस सहित तमाम पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों के एलान का दौर हर दिन के साथ आगे बढ़ रहा है। आपके लिए चुनाव की हर बड़ी खबर जानना बेहद जरूरी है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं।
चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में क्लीनचिट दे दी है। कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को लेकर एक बयान दिया था। राहुल ने जबलपुर के सिहोरी में एक रैली के दौरान अमित शाह को हत्या का आरोपी बता दिया था। पूरी खबर पढ़ें
विज्ञापन
प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव के लिए लगातार रायबरेली में चुनाव प्रचार कर रही हैं। गुरुवार को उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने साफ कहा है कि कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। ज्यादातर सीटों पर हमारे उम्मीदवार मजबूती से लड़ रहे हैं। मैं भाजपा को फायदा पहुंचाने से पहले मरना पसंद करूंगी। हमने ऐसे उम्मीदवार चुने हैं जो या तो दमखम से लड़ रहे हैं या भाजपा के वोट काट रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें
केंद्रीय मंत्री और जयपुर ग्रामीण से उम्मीदवार राज्यवर्धन राठौड़ ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर दावों पर सवाल खड़े किए हैं। संवाददाताओं से बात करने के दौरान उन्होंने ये भी कह दिया कि सेना भाजपा और मोदी के साथ है। उनके इस बयान पर अब विवाद भी खड़ा हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को राजस्थान के चौमूं में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। अपने भाषण में उन्होंने एक बार फिर अनिल अंबानी और चौकीदार का जिक्र कर पीएम को घेरा। इस दौरान न्याय योजना के फायदे भी गिनाए। साथ ही कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले चार चरण के मतदान से साफ है कि नरेंद्र मोदी चुनाव हार रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें
भाजपा प्रत्याशी सनी देओल ने गुरुवार को अपने चुनाव प्रचार का आगाज रोड शो निकालकर किया। उनके साथ उनके छोटे भाई बॉबी देओल भी थे। दो सिने सितारों का क्रेज लोगों में इतना था कि न केवल भाजपा बल्कि कांग्रेस और अन्य पार्टियों के लोग भी इस रोड शो में पहुंचे। हालांकि अपने रोड शो के दौरान भी सनी ने विकास जैसे मुद्दों पर कुछ नहीं बोला। फिल्मी डायलॉग बोलकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। पूरी खबर पढ़ें
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने चुनाव आयोग से मांग की है कि उन पर लगाए 72 घंटे के प्रचार प्रतिबंध को घटाकर 12 घंटे कर दिया जाए। पढ़ें पूरी खबर
कांग्रेस का कहना है कि हमारी पार्टी ने छह सर्जिकल स्ट्राइक किए हैं। लेकिन मोदी सरकार की तरह हमने हर चीज को न ही राजनीतिक मुद्दा बनाया और न ही श्रेय लिया। कांग्रेस प्रवक्ता राजीव शुक्ला गुरुवार को सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर मसूद अजहर तक कई मुद्दों पर भाजपा पर जमकर हमलावर हुए। उन्होंने कहा, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कराने के लिए सभी सरकारें 15 साल से लगातार प्रयास कर रही थीं। इसके लिए किसी एक सरकार को श्रेय लेने की जरूरत नहीं है। पूरी खबर पढ़ें
रमजान के महीने में जल्दी मतदान कराने वाली मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट में मांग की गई थी कि रमजान के महीने में मतदान का समय सुबह सात बजे से बदलकर पांच बजे कर दिया जाए। पूरी खबर पढ़ें
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलगू देशम पार्टी के नेता एन चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती में कहा कि चुनाव के बाद विपक्ष के सारे दल एक साथ बैठकर तय करेंगे कि प्रधानमंत्री कौन होगा। उन्होंने कहा कि पीएम पद के लिए मैं लालायित नहीं हूं। अभी तीन चरणों के चुनाव होने बाकी है, इसके बाद हमलोग चर्चा करेंगे। पूरी खबर पढ़ें
विज्ञापन
02 मई: दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट--
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने नोटिस थमाया है। प्रियंका गांधी को उस वीडियो के लिए नोटिस थमाया गया है जिसमें उनके सामने बच्चे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करते हुए दिख रहे थे। आयोग के मुताबिक इस वीडियो में ऐसा लग रहा था कि प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव प्रचार के लिए बच्चों का सहारा ले रही हैं। वीडियो में बच्चों को 'चौकीदार चोर है' और पीएम मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करते हुए देखा जा सकता है। इसी को लेकर प्रियंका गांधी को नोटिस जारी किया गया है और जवाब मांगा गया है। पूरी खबर पढ़ें