फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha chunav 2019 Sadhvi pragya thakur appeal election commission reduce ban hours

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की चुनाव आयोग से गुहार, 72 घंटे की प्रचार पाबंदी को 12 घंटे किया जाए

Thu, 02 May 2019 05:33 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 02 May 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 Sadhvi pragya thakur appeal election commission reduce ban hours
प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो)

मध्यप्रदेश के भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने चुनाव आयोग को अपने प्रचार के घंटों पर लगे प्रतिबंध को कम करने की मांग को लेकर पत्र लिखा है। उन्होंने चुनाव आयोग से अपील की है कि उनपर लगे 72 घंटे के चुनाव प्रचार प्रतिबंध को कम करके 12 घंटे किया जाए। बता दें कि बुधवार शाम को चुनाव आयोग ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बाबरी मस्जिद पर दिए विवादित बयान को लेकर उनपर 72 घंटे का चुनाव प्रचार प्रतिबंध लगाया था। यह चुनाव प्रचार प्रतिबंध गुरुवार सुबह छह बजे से शुरू हो चुका है।  

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर विवादित बयान दिया था। इसी को लेकर चुनाव आयोग ने उनपर कार्रवाई की है। प्रज्ञा ने बाबरी मस्जिद गिराने को गर्व की बात बताया था। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक निजी चैनल का इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने कहा था कि वह बाबरी मस्जिद ढांचे पर चढ़ी थीं और उसे गिराने में मदद की थी।
विज्ञापन


साध्वी प्रज्ञा ने आगे कहा था कि बाबरी मस्जिद की जगह राम मंदिर बनाया जाएगा। साध्वी प्रज्ञा ने कहा था- 'मैंने ढांचे पर चढ़कर तोड़ा था। अब वहीं राम मंदिर बनाएंगे।' बता दें कि मध्यप्रदेश भोपाल से साध्वी प्रज्ञा सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed