मोदी के खिलाफ 'नारेबाजी' वाले वीडियो पर राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग का प्रियंका को नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने नोटिस थमाया है। प्रियंका गांधी को उस वीडियो के लिए नोटिस थमाया गया है जिसमें उनके सामने बच्चे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करते हुए दिख रहे थे। इस वीडियो में ऐसा लग रहा था कि प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव प्रचार के लिए बच्चों का सहारा ले रही हैं। वीडियो में साफ बच्चों को 'चौकीदार चोर है' और पीएम मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करते हुए देखा जा सकता है। इसी को लेकर प्रियंका गांधी को नोटिस जारी किया गया है और जवाब मांगा गया है।
इसके अलावा, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने चुनाव आयोग को भी इस बारे में अवगत करा दिया है।
NCPCR: Commission has apprised ECI about complaint&for purpose of inquiry into any violation of child rights,Commission seeks following info; Name&address of children, place where sloganeering happened, how children were brought there, above info maybe provided within 3 days. https://t.co/elaRxatFph
विज्ञापन
— ANI (@ANI) May 2, 2019
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग का कहना है कि वह जांच कर रहा है कि क्या इसमें बाल अधिकारों का उल्लंघन हुआ है। इसके अलावा जिन बच्चों ने नारे लगाए हैं उनके नाम और उस जगह के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उस जगह पर बच्चों को कैसे लाया गया। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग का कहना है कि यह सारी जानकारी तीन दिन में उपलब्ध कराई जाएगी।