फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Kanhaiya Kumar could be big threat for RJD in Bihar

बेगूसराय: कन्हैया दे रहे हैं भाजपा को कड़ी टक्कर, लेकिन खतरा राजद को

Wed, 24 Apr 2019 09:19 PM IST
Abhishek Singh भाषा
भाषा Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 24 Apr 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Kanhaiya Kumar could be big threat for RJD in Bihar
कन्हैया कुमार - फोटो : फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कटु आलोचक और बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से भाकपा उम्मीदवार कन्हैया कुमार के जोरदार प्रचार अभियान ने उन्हें बेगूसराय में चुनावी संघर्ष के केन्द्र में लाकर खड़ा कर दिया है। लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि कन्हैया का यह बढ़ता ग्राफ सत्तारुढ़ भाजपा से कहीं ज्यादा राजद के लिए खतरा बन रहा है। बेगूसराय और क्षेत्र की अन्य लोकसभा सीटों में भाजपा समर्थकों का मानना है कि मतदाताओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आकर्षण बरकरार है जबकि विपक्षी गठबंधन को उम्मीद है कि वह अपने सामाजिक अंकगणित से कई स्थानों पर इसकी काट निकाल लेगा। बेगूसराय में 29 अप्रैल को मतदान होना है।

विज्ञापन


उजियारपुर समेत इन सीटों पर एक ओर नरेंद्र मोदी फैक्टर भाजपा के प्रचार अभियान को बल दे रहा है, वहीं लालू प्रसाद यादव के राजद, उपेन्द्र कुशवाहा की रालोसपा और कांग्रेस का गठबंधन अजेय सामाजिक समीकरण पर भरोसा है। उजियारपुर सीट इसलिए भी अहम है क्योंकि यहां रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा और बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय आमने सामने हैं। भाजपा के लिए यहां भी कड़ी चुनौती है। जबकि उजियारपुर और बेगूसराय दोनों सीटों पर 2014 में भाजपा ने जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन


बेगूसराय सीट पर भाकपा ने जहां जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को उम्मीदवार बनाया है, तो भाजपा ने नवादा से अपने सांसद गिरिराज सिंह को मैदान में उतारा है। महागठबंधन की ओर से तनवीर हसन उम्मीदवार हैं। ज्यादातर भाजपा नेता और समर्थक मोदी पर भरोसा टिकाए हैं। खुद सिंह कह चुके हैं कि मोदी ही हर सीट पर उम्मीदवार है और चुनाव लड़ रहे भाजपा नेता उनके सिर्फ सिंबल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अति पिछड़ा वर्ग से आने वाले संजय कुमार ने कहा कि गिरिराज सिंह जीतेंगे। हम मोदी को वोट देंगे। उन्होंने बहुत कुछ किया है और ऑप्शन क्या है दिल्ली में। बिहार में 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जदयू ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था लेकिन इस बार दोनों गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे है। इससे भाजपा को बल मिला है। लेकिन अपने जोरदार चुनाव प्रचार से कन्हैया पारंपरिक सामाजिक समीकरणों पर जोरदार चोट कर रहे हैं।
 

कन्हैया की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अभिनेता प्रकाश राज और गीतकार जावेद अखतर जैसी हस्तियां उनके समर्थन में प्रचार कर रही हैं। इससे यह छवि बनी है कि वह मृदुभाषी हसन की तुलना में भाजपा के लिए बेहतर चुनौती हैं।

बछवाड़ा गांव जहां यादवों को राजद की रीढ़ माना जाता है, वहां भी लोग खुलकर कन्हैया के प्रति सहानुभूति दिखा रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि वह उन्हें ही वोट देंगे जबकि कई लोगों ने कहा, "हम अपने नेता लालू को समर्थन देंगे क्योंकि उन्हें हमारी सख्त जरूरत है।" वहीं स्थानीय निवासी रामबान राय का मानना है कि "कन्हैया भाजपा को टक्कर दे सकता है।" 

वहां के एक और निवासी अरविंद कुमार ने कहा कि 'भाकपा नेता लोगों की आवाज है और संसद में जाने लायक है।' भाजपा विरोधी कई मतदाताओं ने कहा कि वह यह तय करने के लिए मतदान की तारीख तक इंतजार करेंगे कि कुमार को वोट देना है या हसन को।

उजियारपुर के हालात

वहीं उजियारपुर में भाजपा के कुछ समर्थक पार्टी उम्मीदवार नित्यानंद राय की निर्वाचन क्षेत्र में निराशाजनक उपस्थिति और पानी की खराब उपलब्धता को लेकर नाराज हैं।
गठबंधन के उम्मीदवार कुशवाहा की नजर अपने समुदाय के लोगों के वोट हासिल करने पर है, जिनकी इस सीट अच्छी खासी तादाद है। दलसिंह सराय में भाजपा के एक समर्थक विनोद चौधरी कहते हैं कि राय को यहां जीतने के लिए एक मजबूत मोदी लहर की आवश्यकता है। यह पूछने पर कि यहां ऐसी कोई लहर है? उन्होंने कहा, "यहां एक धारा है, लेकिन कौन जानता है कि यह कितनी मजबूत है।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed