{"_id":"5cb5e90ebdec22140e1091ae","slug":"lok-sabha-chunav-2019-election-news-updates-of-16-april-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 अप्रैल 2019: क्या हुआ दिनभर? चुनाव की हर बड़ी खबर यहां पढ़ें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
16 अप्रैल 2019: क्या हुआ दिनभर? चुनाव की हर बड़ी खबर यहां पढ़ें
Tue, 16 Apr 2019 08:09 PM IST
अमित मंडल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Tue, 16 Apr 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव अपडेट
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई तेज हो गई है। तमाम सियासी दल एक दूसरे पर हमलावर हैं, आरोप-प्रत्यारोप का दौर चरम पर है। देश में सात चरणों में चुनाव हो रहा है। पहले दौर का मतदान हो चुका है, छह और चरण बाकी हैं। 2019 लोकसभा चुनाव बेहद अहम है और ऐसे में आपके लिए चुनाव की हर बड़ी खबर जानना बेहद जरूरी है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं।
- आव्रजन ब्यूरो की रिपोर्ट मिलने के बाद गृह मंत्रालय ने बांग्लादेशी अभिनेता फिरदौस अहमद का बिजनेस वीजा रद्द किया साथ ही उन्हें भारत छोड़ने का भी आदेश सुनाया गया है। उन्हें ब्लैकलिस्ट भी किया गया। बता दें कि फिरदौस ने टीएमसी के लिए प्रचार किया था। पढ़ें पूरी खबर
-आज समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाली पूनम सिन्हा लखनऊ से राजनाथ सिंह के खिलाफ मैदान में उतरेंगी। ये जानकारी, सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने दी। पूनम, 18 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगी। उन्होंने कांग्रेस से कोई उम्मीदवार न उतारने की अपील भी की है। पूरी खबर
-गृहमंत्री और लखनऊ से भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने पूनम सिन्हा के यहीं से चुनाव लड़ने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी को तो लड़ना ही चाहिए। यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। हम पूरे कायदे के साथ चुनाव लड़ेंगे। तहजीब जो लखनऊ की बहुत बड़ी धरोहर है उसको भी हम कायम रखेंगे। पूरी खबर पढ़ें
-छत्तीसगढ़ के पीएम नरेंद्र मोदी ने भाटपाड़ा में कहा: ये लोग जरूर सीमा लांघ रहे हैं। उनके मुताबिक जिसका भी नाम मोदी है वो चोर है। ये कैसी राजनीति है? उन्होंने कुछ तालियों के लिए एक पूरे समुदाय को चोर कह दिया। सिर्फ आपको 'चौकीदार' का अपमान करने के लिए। पूरी खबर पढ़ें
-कटिहार में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बिगड़े बोल, एक चुनावी रैली में सिद्धू ने कहा- मैं अपने मुस्लिम भाइयों को अपनी बात कहने आया हूं। ये एक ऐसी सीट है जहां आप अल्पसंख्यक नहीं बहुसंख्यक हो। भाजपा के षडयंत्रकारी लोग आपको रोकने का प्रयास करेंगे। आपके वोट को बांटने का प्रयास करेंगे। पूरी खबर पढ़ें
-मुख्तार अब्बास नकवी और जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल योगी आदित्यनाथ के प्रचार पर लगी रोक के खिलाफ चुनाव आयोग जाएगा। योगी के प्रचार पर 72 घंटे की रोक लगी है।
पढ़ें पूरी खबर
-गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ से नामांकन दाखिल कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें
-कांग्रेस का पीएम मोदी पर बड़ा आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि नरेंद्र मोदी ने हलफनामे में अपनी प्रॉपर्टी को लेकर गलत जानकारी दी है। उन्होंने अहमदाबाद की एक संपत्ति का हवाला देते हुए कहा कि अरुण जेटली ने भी उस विशेष संपत्ति में हिस्सेदारी का जिक्र अपने हलफनामे में किया है।
विज्ञापन
16 अप्रैलः दिनभर का चुनाव अपडेट
-भुबनेश्वर रैली में पीएम मोदी ने कहा, 2004 से 2014 तक रिमोट कंट्रोल वाली कांग्रेस ने ऐसा माहौल बना दिया था कि अपनी संस्कृति और परंपरा की बात करना गुनाह बन गया था।
विज्ञापन
PM Modi in Bhubaneswar,Odisha: 2004 se 2014 tak remote control wali Congress ne aisa mahaul bana diya tha ki apni sanskriti aur parampara ki baat karna gunah ban gaya tha #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/ygCJaxwlB4
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 16, 2019
- आव्रजन ब्यूरो की रिपोर्ट मिलने के बाद गृह मंत्रालय ने बांग्लादेशी अभिनेता फिरदौस अहमद का बिजनेस वीजा रद्द किया साथ ही उन्हें भारत छोड़ने का भी आदेश सुनाया गया है। उन्हें ब्लैकलिस्ट भी किया गया। बता दें कि फिरदौस ने टीएमसी के लिए प्रचार किया था। पढ़ें पूरी खबर
-आज समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाली पूनम सिन्हा लखनऊ से राजनाथ सिंह के खिलाफ मैदान में उतरेंगी। ये जानकारी, सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने दी। पूनम, 18 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगी। उन्होंने कांग्रेस से कोई उम्मीदवार न उतारने की अपील भी की है। पूरी खबर
-गृहमंत्री और लखनऊ से भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने पूनम सिन्हा के यहीं से चुनाव लड़ने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी को तो लड़ना ही चाहिए। यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। हम पूरे कायदे के साथ चुनाव लड़ेंगे। तहजीब जो लखनऊ की बहुत बड़ी धरोहर है उसको भी हम कायम रखेंगे। पूरी खबर पढ़ें
-छत्तीसगढ़ के पीएम नरेंद्र मोदी ने भाटपाड़ा में कहा: ये लोग जरूर सीमा लांघ रहे हैं। उनके मुताबिक जिसका भी नाम मोदी है वो चोर है। ये कैसी राजनीति है? उन्होंने कुछ तालियों के लिए एक पूरे समुदाय को चोर कह दिया। सिर्फ आपको 'चौकीदार' का अपमान करने के लिए। पूरी खबर पढ़ें
-कटिहार में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बिगड़े बोल, एक चुनावी रैली में सिद्धू ने कहा- मैं अपने मुस्लिम भाइयों को अपनी बात कहने आया हूं। ये एक ऐसी सीट है जहां आप अल्पसंख्यक नहीं बहुसंख्यक हो। भाजपा के षडयंत्रकारी लोग आपको रोकने का प्रयास करेंगे। आपके वोट को बांटने का प्रयास करेंगे। पूरी खबर पढ़ें
#WATCH Bihar:N Sidhu says in Katihar 'Main aapko chetavni dene aya hun Muslim bhaiyon,ye baant rahe hain apko,ye yahan Owaisi jaise logon ko la ke,ek nai party khadi kar aap logon ka vote baant ke jitna chahte hain.Agar tum log ikathe hue,ekjut hoke vote dala to Modi sulat jaega' pic.twitter.com/PQlIjm4oW2
— ANI (@ANI) April 16, 2019