फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Congress leader Navjot Singh Sidhu asks for Muslim votes in Bihar

अब नवजोत सिंह सिद्धू का विवादित बयान, मुस्लिम वोटरों से बोले-आप साथ तो जीतेगी कांग्रेस

Tue, 16 Apr 2019 08:01 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Tue, 16 Apr 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Congress leader Navjot Singh Sidhu asks for Muslim votes in Bihar
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : ANI (फाइल)
दिग्गज नेताओं की बेलगाम बयानबाजी पर चुनाव आयोग की सख्ती के बावजूद ऐसी बयानबाजी जारी है। इस कड़ी में ताजा मामला सामने आया है कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का। अपने भाषण शैली के लिए मशहूर सिद्धू ने बिहार के कटिहार में में विवादित बयान दिया है। सिद्धू ने धर्म के आधार पर वोट देने की अपील की है। उन्होंने मुस्लिम धर्म के लोगों से एकजुट होकर महागठबंधन के उम्मीदवार तारिक अनवर के पक्ष में वोट डालने की अपील की। 
विज्ञापन


सिद्धू ने कहा, 

यहां जातपांत में बांटने की राजनीति हो रही है। मैं अपने मुस्लिम भाइयों को अपनी बात कहने आया हूं। ये एक ऐसी सीट है जहां आप अल्पसंख्यक नहीं बहुसंख्यक हो। भाजपा के षडयंत्रकारी लोग आपको रोकने का प्रयास करेंगे। आपके वोट को बांटने का प्रयास करेंगे। आप इकठ्ठे रहे तो कांग्रेस को दुनिया की कोई ताकत हरा नहीं सकेगी। मैं आपको चेतावनी देने आया हूं मुस्लिम भाइयों। ये आपको बांट रहे हैं। ये यहां ओवैसी जैसे लोगों को लाकर, एक नई पार्टी साथ में खड़ी कर आप लोगों का वोट बांट के जीतना चाहते हैं। अगर तुम लोग इकट्ठे हुए, एकजुट होके वोट डाला तो मोदी हार जाएगा। 

विज्ञापन
सोमवार को ही सुप्रीम कोर्ट के कड़े तेवरों के बाद चुनाव आयोग ने ऐसे बयानों पर सख्त रवैया अपनाते हुए योगी आदित्यनाथ, आजम खान, मायावती और मेनका के प्रचार पर रोक लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed