फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019 Congress Leader Mani Shankar Aiyar abuses journalist

रिपोर्टर ने पीएम मोदी पर किया सवाल तो मणिशंकर अय्यर ने कहे अपशब्द

Wed, 15 May 2019 06:16 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 15 May 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 Congress Leader Mani Shankar Aiyar abuses journalist
मणिशंकर अय्यर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'नीच आदमी' बताकर विवादों में आए कांग्रेसी नेता मणिशंकर अय्यर ने अब एक पत्रकार के साथ बदसलूकी को लेकर चर्चा में हैं। मणिशंकर अय्यर पीएम मोदी को लेकर सवाल पूछ रहे एक पत्रकार पर आगबबूला हो गए और उसे अपशब्द कह डाला। दरअसल, एक निजी चैनल का पत्रकार मणिशंकर अय्यर से 23 मई को आने वाले चुनाव नतीजे और उनके हालिया लेख को लेकर सवाल कर रहा था, लेकिन मणिशंकर अय्यर इस पर नाराज हो गए और गुस्से में उनके मुंह से अपशब्द निकल गया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?

पंजाब में एक सरकारी गेस्ट हाउस में टीवी रिपोर्टर मणिशंकर अय्यर से सवाल कर रहा था, लेकिन जैसे ही रिपोर्टर ने मणिशंकर अय्यर से उनके हालिया लेख और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'नीच' बताने वाले बयान को लेकर सवाल किए, मणिशंकर अय्यर अपना आपा खो बैठे। उन्होंने पत्रकार को अपशब्द कह दिया। मणिशंकर अय्यर ने कहा- एक ही व्यक्ति है भारतवर्ष में नरेंद्र मोदी। उनके तीखे हमले आपने नहीं देखे। उनसे जाकर सवाल कीजिए। वो आपसे बात नहीं करते हैं क्योंकि डरपोक हैं।
विज्ञापन


इसी दौरान मणिशंकर अय्यर गुस्सा हो गए और रिपोर्टर से कहने लगे- आप कोई और सवाल नहीं कर सकते हैं। रिपोर्टर मणिशंकर अय्यर से माफी मांगता रहा लेकिन वह अपना आपा खो चुके थे। मणिशंकर अय्यर ने पहले रिपोर्टर का माइक्रोफोन दूर किया फिर उससे कहा कि वह उनसे कोई सवाल न करे। मणिशंकर ने रिपोर्टर को चेतावनी भी दी। इसके बाद ट्वीटर पर मणिशंकर अय्यर को ट्रोल किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मणिशंकर अय्यर ने एक वेबसाइट में लेख लिखा था कि मैंने पीएम मोदी को 'नीच आदमी' बताकर क्या सही नहीं किया। उन्होंने लिखा था कि इसके लिए मुझे कोई पछतावा नहीं है। लेकिन कांग्रेस ने उनके इस बयान से पल्ला झाड़ लिया था जबकि भारतीय जनता पार्टी ने मणिशंकर अय्यर को आड़े हाथों लिया। पीएम मोदी ने चुनावी रैली में भी अय्यर को निशाने पर लिया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed