{"_id":"5cbed41dbdec22140012f1fb","slug":"lok-sabha-chunav-2019-congress-allege-pm-narendra-modi-for-violet-model-code-of-cunduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, चुनाव आयोग जाएगी कांग्रेस ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, चुनाव आयोग जाएगी कांग्रेस
Tue, 23 Apr 2019 02:36 PM IST
Nilesh Kumar
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Tue, 23 Apr 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान वोट डालने अहमदाबाद पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस ने आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया है। कांग्रेस पीएम मोदी की शिकायत लेकर आज शाम पांच बजे चुनाव आयोग जाएगी। आज सुबह करीब साढ़े सात बजे पीएम मोदी गांधीनगर पहुंचे थे, जहां मां का आशीर्वाद लेकर वह वोट डालने रानिप विद्यालय पहुंचे थे।
विज्ञापन
पीएम मोदी खुली जीप में सवार होकर मतदान केंद्र पहुंचे थे और वोट डालने के बाद कुछ देर पैदल चले और फिर खुली जीप में सवार होकर घूमे थे। इस दौरान उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया था और लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील की थी।
विज्ञापन
वोट डालने के बाद प्रधानमंत्री मोदी जब बाहर निकले तो मोदी-मोदी के नारे लगने लगे थे। इसके बाद लोगों से उन्होंने कहा कि वोटर आईडी में आतंकवाद के आईईडी से ज्यादा ताकत है। उन्होंने कहा था कि आतंकवाद का अस्त्र आईईडी होता है ठीक उसी तरह लोकतंत्र का अस्त्र वोटर मतदाता पहचान पत्र(आईडी कार्ड) है।
विज्ञापन
जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मतदान केंद्र पहुंचे थे, लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई थी और मोदी-मोदी के नारे लगाए जा रहे थे, ऐसे में कुछ पल के लिए एक रोड शो जैसा दृश्य बनने लगा था। हालांकि पीएम मोदी ने काफी संयम बरता और ज्यादा कुछ नहीं बोला था।