बंगाल: जादवपुर और डायमंड हार्बर में बवाल, भाजपा उम्मीदवारों की कार तोड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे देश में आज लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आखिरी चरण का मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल में इस चरण के मतदान में भी जमकर बवाल मचा। बंगाल से लगातार हिंसा की खबरें आईं। एक पोलिंग बूथ पर टीएमसी की महिला कार्यकर्ताओं के उलझने के बाद अनुपम हाजरा ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया। वहीं, डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नीलांजन रॉय की गाड़ी पर भी हमला हुआ। डोंगरिया इलाके में उनकी कार के शीशे तोड़े गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
West Bengal: BJP candidate for Diamond Harbour Lok Sabha constituency, Nilanjan Roy's car vandalised in Dongaria area of the constituency. pic.twitter.com/Ag09xHu5hZ
— ANI (@ANI) May 19, 2019विज्ञापन
भाजपा उम्मीदवार अनुपम हाजरा की टीएमसी महिला कार्यकर्ताओं से झड़प
अनुपम हाजरा ने आरोप लगाया है कि जादवपुर लोकसभा सीट के पोलिंग बूथ नंबर 150 और 137 पर अपने चेहरा छुपाकर महिला टीएमसी की कार्यकर्ता फर्जी वोट डाल रही हैं। जिनकी पहचान करना मुश्किल है। हाजरा ने कहा कि जब हमने इसपर आपत्ति जताई, तो उन्होंने मतदान केंद्र पर हंगामा खड़ा कर दिया। हाजरा का आरोप है कि चेहरा ढक कर टीएमसी की महिलाएं फर्जी वोटिंग का प्रयास कर रही हैं। उनकी पहचान करना मुश्किल है। जब हमने आपत्ति जताई तो उन्होंंने हंगामा किया।
साथ ही अनुपम हाजरा ने आरोप लगाया है कि टीएमसी के गुंडों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष, एक ड्राइवर और एक कार पर हमला किया है। हमने अपने 3 पोलिंग एजेंटों को भी बचाया। टीएमटी गुंडे 52 बूथों पर धांधली करने वाले थे। लोग बीजेपी को वोट देने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन वे लोगों को वोट नहीं करने दे रहे हैं।
मालूम हो कि बंगाल में चुनाव के दिन लगातार हिंसा हो रही है। दक्षिण कोलकाता लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार भाजपा नेता सीके बोस ने आरोप लगाया कि मतदान की पूर्व रात्रि उन्हें कार्यकर्ताओं ने फोन कर कहा कि टीएमसी के 'जिहादी ब्रिगेड' ने पोलिंग एजेंट को जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि आतंकी संगठन और टीएमसी में कोई फर्क ही नहीं रह गया है। पश्चिम बंगाल की 9 लोकसभा सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं।