फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha chunav 2019 Amit Shah says Can dynastic families benefit Haryana

अमित शाह ने भूपेंद्र हुड्डा और ओम प्रकाश चौटाला पर साधा निशाना, बोले- एक जमानत पर, दूसरा जेल में

Sun, 05 May 2019 05:28 PM IST
भाषा Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 05 May 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha chunav 2019 Amit Shah says Can dynastic families benefit Haryana
amit shah - फोटो : प्रयागराज

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को दावा किया कि जनता ने वंशवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति को खारिज कर दिया है, जो हरियाणा में पिछली चौटाला और हुड्डा सरकारों में रही थी। सोनीपत में रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा पूरी नहीं होगी। उन्होंने कहा, ‘राहुल बाबा, आपका प्रधानमंत्री बनने का नंबर नहीं आएगा।’

विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि जनता मोदी सरकार वापस लाने का मन बना चुकी है। शाह ने किसी का नाम लिये बिना कहा, ‘मैं कांग्रेस नेता को बताना चाहता हूं कि इस बात के सबूत मिले हैं कि आपके विदेशों में फ्लैट हैं और विदेशी कंपनियों में आप निदेशक है।’’  उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा आप पर विदेशी नागरिकता रखने के आरोप हैं।’ 

विज्ञापन


शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि साफ है और कोई इतने सालों में उन पर उंगली भी नहीं उठा सका है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और इनेलो अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला को आड़े हाथ लेते हुए भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि राज्य के लोग उनके शासनकाल में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी से त्रस्त हो गये थे। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस हो या चौटाला। एक जमानत पर हैं, दूसरे जेल में हैं। पता नहीं वो सब क्या करते हैं।’ हरियाणा के सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में छठे चरण के तहत 12 मई को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed