फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Actor Rajinikanth says I am ready for assembly election in Tamil Nadu

रजनीकांत तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार

Fri, 19 Apr 2019 09:44 PM IST
Abhishek Singh भाषा, चेन्नई
भाषा, चेन्नई Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 19 Apr 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Actor Rajinikanth says I am ready for assembly election in Tamil Nadu
रजनीकांत - फोटो : amar ujala

तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने शुक्रवार को कहा कि तमिलनाडु में अगले विधानसभा चुनावों के साथ ही उनकी राजनीतिक पारी की शुरुआत होगी। उनकी यह टिप्पणी पूर्व में की गई उनकी घोषणा को दोहराती है कि वह तमिलनाडु में अगले विधानसभा चुनाव तक वह एक पार्टी का गठन करेंगे और सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। राज्य में अगले विधानसभा चुनाव 2021 में होंगे। 

विज्ञापन


उनसे पूछा गया कि क्या वह लोकसभा की 38 सीटों के साथ 18 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के नतीजों के आधार पर फैसला लेंगे ? इस पर रजनीकांत ने कहा कि वह परिणाम घोषित होने के बाद इस पर प्रतिक्रिया देंगे। राजनीति में उनका प्रवेश कब तक होने की उम्मीद है, यह पूछे जाने पर अभिनेता ने दो टूक जवाब दिया कि जब भी विधानसभा चुनाव होंगे। 
विज्ञापन


अगर परिणामों से राज्य में विधानसभा चुनाव होने की संभावना बनती है तब क्या वह चुनाव के लिए तैयार हैं, यह पूछे जाने पर अभिनेता ने कहा कि जब कभी भी चुनाव होंगे, मैं लड़ने के लिए तैयार हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु में कुल 22 विधानसभा सीटों पर उपचुनावों के नतीजों से यह तय होगा कि राज्य में अन्नाद्रमुक की सरकार का शासन रहेगा या नहीं। अन्य चार सीटों पर उपचुनाव 19 मई को होंगे। 


234 सदस्यीय सदन में अध्यक्ष के अलावा, पलानीस्वामी सरकार के 113 विधायक हैं। सरकार बचाए रखने के लिए अन्नाद्रमुक को महज 117 का बहुमत चाहिए। सबकी निगाहें उपचुनावों के नतीजों पर टिकी हुई हैं क्योंकि अन्नाद्रमुक को नुकसान होने की स्थिति में राज्य में अगले विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed