फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Bypolls: Big upset on Nanded Lok Sabha seat, Congress won in last phase of counting of by-election

Lok Sabha Bypolls: नांदेड़ लोकसभा सीट पर बड़ा उलटफेर, उपचुनाव के आखिरी चरण की मतगणना में जीती कांग्रेस

Sat, 23 Nov 2024 10:49 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नांदेड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नांदेड़ Published by: बशु जैन Updated Sat, 23 Nov 2024 10:49 PM IST
सार

 Bypoll Election Results 2024: इसी साल हुए लोकसभा चुनावों में नांदेड़ से कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। हालांकि, सांसद वसंत राव चव्हाण का निधन हो जाने के कारण यहां पर लोकसभा उपचुनाव हुआ है। लोकसभा उपचुनाव में पिछली बार जीते वसंत राव चव्हाण के बेटे रविंद्र चव्हाण कांग्रेस से हैं, तो भाजपा ने संतुत राव हंबरडे को मैदान में उतारा था।

विज्ञापन
Lok Sabha Bypolls: Big upset on Nanded Lok Sabha seat, Congress won in last phase of counting of by-election
उपचुनाव 2024: कांग्रेस प्रत्याशी रवींद्र वसंतराव चाह्वाण और भाजपा प्रत्याशी संतुत राव हंबरडे। - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र में नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है। यहां आखिरी चरण की मतगणना के बाद परिणाम कांग्रेस के पक्ष में चला गया। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी रवींद्र वसंतराव चाह्वाण ने 1457 वोटों से भाजपा के संतुत राव हंबरडे को हराया।
विज्ञापन


सुबह मतगणना शुरू होने के बाद से भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी में कांटे की टक्कर रही। शुरुआत में कांग्रेस प्रत्याशी रवींद्र वसंतराव चाह्वाण भाजपा प्रत्याशी से आगे चल रहे थे। मगर कुछ राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी संतुत राव हंबरडे ने बढ़त बना ली। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी को 7724  वोटों से पीछे कर दिया था। इसके बाद आखिरी राउंड से पहले तक दोनों प्रत्याशी मामूली अंतर से एक दूसरे का पीछा करते रहे।
विज्ञापन


आखिरी राउंड में  कांग्रेस प्रत्याशी ने 1457 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया। कांग्रेस प्रत्याशी रवींद्र वसंतराव चाह्वाण को 586788 वोट मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी संतुत राव हंबरडे को 585331 वोट मिले। वहीं वंचित बहुजन अघाड़ी के अविनाश विश्वनाथ भोसीकर 80179 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी साल हुए लोकसभा चुनावों में यहां से कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। हालांकि, सांसद वसंत राव चव्हाण का निधन हो जाने के कारण यहां पर लोकसभा उपचुनाव हुआ है। लोकसभा उपचुनाव में पिछली बार जीते वसंत राव चव्हाण के बेटे रविंद्र चव्हाण कांग्रेस से हैं, तो भाजपा ने संतुत राव हंबरडे को मैदान में उतारा था।

Lok Sabha Bypolls: Big upset on Nanded Lok Sabha seat, Congress won in last phase of counting of by-election
प्रियंका गांधी - फोटो : ANI
वायनाड में प्रियंका गांधी की जीत
राहुल गांधी द्वारा वायनाड सीट को खाली करने के बाद उनकी बहन प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में हैं। यहां से प्रियंका ने जीत हासिल की। प्रियंका गांधी को 622338 वोट मिले हैं। वो 410931 वोटों से आगे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर सीपीआई के उम्मीदवार सत्यन मोकरी हैं। उन्हें 211407 वोट मिले हैं। बात अगर भाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास की करें तो  उन्हें मात्र 109939 वोट मिले हैं। वो 512399 वोटों से पीछे हैं। 
 
दक्षिण भारत की वायनाड लोकसभा सीट पर गांधी परिवार की सियासी किस्मत दांव पर थी। राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने के बाद उनकी बहन प्रियंका गांधी यहां चुनावी मैदान में उतरी थीं। करीब साढ़े तीन दशक का खुद का राजनीतिक अनुभव बताने वाली प्रियंका पहली बार चुनावी राजनीति में दाखिल हुई हैं। प्रियंका से पहले उनकी दादी इंदिरा, मां सोनिया और भाई राहुल भी दक्षिण भारत से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed