फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lockdown in karnataka extended till June 14 to break the COVID19 chain

कोरोना संकट : कर्नाटक सरकार ने बढ़ाया लॉकडाउन, 14 जून तक रहेगी कड़ी पाबंदी

Thu, 03 Jun 2021 05:27 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 03 Jun 2021 05:27 PM IST
सार

कर्नाटक के ग्रामीण इलाकों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है जिसकी वजह से लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है। 

विज्ञापन
Lockdown in karnataka extended till June 14 to break the COVID19 chain
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन को 14 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने 2 जून को ही संकेत दिया था कि राज्य में लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है। जानकारी के अनुसार कर्नाटक के ग्रामीण इलाकों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है जिसकी वजह से लॉकडाउन आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है। 

विज्ञापन


कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन को एक सप्ताह बढ़ाकर 14 जून तक करने की घोषणा की। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए हमने पहले 24 मई से 7 जून तक कड़े प्रतिबंधों की घोषणा की थी।
विज्ञापन


हालांकि संक्रमण कम हो गया है, लेकिन बीमारी का प्रसार अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों की सिफारिश के बाद प्रतिबंधों को 14 जून की सुबह तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। प्रतिबंध 27 अप्रैल से प्रभावी हैं, लेकिन 10 मई से मुख्यमंत्री ने 24 मई की सुबह तक बंद की घोषणा की थी। हालांकि बाद में इसे बढ़ाकर सात जून तक कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed