फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Locals demolish madarsa in Goalpara in protest against jihadi activities in its premises

Assam: गोलपारा में गुस्साए लोगों ने मदरसे को किया ध्वस्त, जिहादी गतिविधियों के विरोध में उठाया कदम

Tue, 06 Sep 2022 02:40 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोलपारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोलपारा Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 06 Sep 2022 02:40 PM IST
सार

आतंकी गतिविधियों की आशंका में इस साल अगस्त से मोरीगांव, बारपेटा और बोंगईगांव जिलों में तीन अन्य मदरसों को धराशायी कर दिया गया था।

विज्ञापन
Locals demolish madarsa in Goalpara in protest against jihadi activities in its premises
बुलडोजर - फोटो : Social Media

विस्तार

असम के गोलपारा जिले में एक मदरसा और उससे सटे एक आवास को स्थानीय लोगों ने मंगलवार को कथित रूप से ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने जिहादी गतिविधियों का आरोप लगाकर मदरसा और उससे सटे आवास को गिरा दिया।  पुलिस ने कहा कि मटिया पुलिस थाने के अंतर्गत पखिउरा चार में स्थित मदरसे और उससे सटे आवास का कथित तौर पर दो बांग्लादेशी नागरिकों द्वारा जिहादी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया गया था जो वर्तमान में फरार हैं।

विज्ञापन


 अलकायदा से संबंध की आशंका
मदरसे के एक मौलवी जलालुद्दीन शेख की गिरफ्तारी के बाद राष्ट्र विरोधी गतिविधि के लिए मदरसा परिसर का उपयोग प्रकाश में आया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि शेख ने कथित तौर पर दोनों को दरोगर अलगा पखिउरा चार मदरसा के शिक्षकों के रूप में नियुक्त किया था और हाल ही में उनके साथ कथित संबंधों के लिए गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि फरार बांग्लादेशी, भारतीय उपमहाद्वीप में अल कायदा (एक्यूआईएस)/अंसारुल बांग्ला टीम (एबीटी) के सदस्य  थे। अधिकारी ने कहा कि दोनों ने 2020-22 के बीच अलग-अलग समय पर मदरसे में पढ़ाया था। इस साल अगस्त से मोरीगांव, बारपेटा और बोंगईगांव जिलों में तीन अन्य मदरसों को संबंधित अधिकारियों ने धराशायी कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed