{"_id":"63170e2bebcb6b1198788048","slug":"locals-demolish-madarsa-in-goalpara-in-protest-against-jihadi-activities-in-its-premises","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: गोलपारा में गुस्साए लोगों ने मदरसे को किया ध्वस्त, जिहादी गतिविधियों के विरोध में उठाया कदम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: गोलपारा में गुस्साए लोगों ने मदरसे को किया ध्वस्त, जिहादी गतिविधियों के विरोध में उठाया कदम
Tue, 06 Sep 2022 02:40 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोलपारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोलपारा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 06 Sep 2022 02:40 PM IST
सार
आतंकी गतिविधियों की आशंका में इस साल अगस्त से मोरीगांव, बारपेटा और बोंगईगांव जिलों में तीन अन्य मदरसों को धराशायी कर दिया गया था।
विज्ञापन
बुलडोजर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के गोलपारा जिले में एक मदरसा और उससे सटे एक आवास को स्थानीय लोगों ने मंगलवार को कथित रूप से ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने जिहादी गतिविधियों का आरोप लगाकर मदरसा और उससे सटे आवास को गिरा दिया। पुलिस ने कहा कि मटिया पुलिस थाने के अंतर्गत पखिउरा चार में स्थित मदरसे और उससे सटे आवास का कथित तौर पर दो बांग्लादेशी नागरिकों द्वारा जिहादी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया गया था जो वर्तमान में फरार हैं।
विज्ञापन
अलकायदा से संबंध की आशंका
मदरसे के एक मौलवी जलालुद्दीन शेख की गिरफ्तारी के बाद राष्ट्र विरोधी गतिविधि के लिए मदरसा परिसर का उपयोग प्रकाश में आया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि शेख ने कथित तौर पर दोनों को दरोगर अलगा पखिउरा चार मदरसा के शिक्षकों के रूप में नियुक्त किया था और हाल ही में उनके साथ कथित संबंधों के लिए गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि फरार बांग्लादेशी, भारतीय उपमहाद्वीप में अल कायदा (एक्यूआईएस)/अंसारुल बांग्ला टीम (एबीटी) के सदस्य थे। अधिकारी ने कहा कि दोनों ने 2020-22 के बीच अलग-अलग समय पर मदरसे में पढ़ाया था। इस साल अगस्त से मोरीगांव, बारपेटा और बोंगईगांव जिलों में तीन अन्य मदरसों को संबंधित अधिकारियों ने धराशायी कर दिया था।
विज्ञापन