फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   loan fraud case chanda kochhar deepak kochhar get out from jail after bombay high court grant bail

Loan Fraud Case: चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर जेल से रिहा, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई को लगाई लताड़

Tue, 10 Jan 2023 05:17 PM IST
नितिन गौतम मुंबई, अमर उजाला न्यूज डेस्क
मुंबई, अमर उजाला न्यूज डेस्क Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 10 Jan 2023 05:17 PM IST
सार

Loan Fraud Case: कोचर दंपति ने अपनी गिरफ्तारी को गैरकानूनी और मनमानी करार देते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी।

विज्ञापन
loan fraud case chanda kochhar deepak kochhar get out from jail after bombay high court grant bail
चंदा कोचर उनके पति दीपक कोचर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ और एमडी चंदा  कोचर (Chanda Kochhar) और उनके पति दीपक कोचर (Deepak Kochhar) कर्ज घोटाला मामले (Loan fraud Case) में जमानत मिलने के बाद मंगलवार को जेल के बाहर आ गए। कोचर दंपति को एक दिन पहले ही बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने अंतरिम जमानत दी थी। कर्ज घोटाला मामले में गिरफ्तारी के बाद चंदा कोचर मुंबई की बाइकुला महिला जेल और उनके पति दीपक कोचर आर्थर रोड जेल में बंद थे। सीबीआई ने दोनों को बीती 23 दिसंबर, 2022 को वीडियोकॉन-आईसीआईसीआई बैंक लोन मामले (Videocon-icici bank loan fraud case) में गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


कोचर दंपति ने अपनी गिरफ्तारी को गैरकानूनी और मनमानी करार देते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को दोनों को अंतरिम जमानत दे दी। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सीबीआई को भी लताड़ लगाई। कोर्ट ने कहा कि सीबीआई ने इस मामले में बिना दिमाग लगाए गिरफ्तारी की थी। बता दें कि सीबीआई ने कर्ज घोटाला मामले में दर्ज एफआईआर में चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर, वीडियोकॉन ग्रुप के संस्थापक वेणुगोपाल धूत के साथ ही दीपक कोचर की कंपनी नुपावर रिन्यूएबल्स, सुप्रीम एनर्जी, वीडियोकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड और वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड को आरोपी बनाया है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
वीडियोकॉन आईसीआईसीआई बैंक लोन घोटाले में सीबीआई ने साल 2019 में मामला दर्ज किया था।  सीबीआई का आरोप है कि चंदा कोचर के नेतृत्व के समय आईसीआईसीआई  बैंक ने आरोपी कंपनियों को नियमों के विरुद्ध जाकर 3250 करोड़ रुपए की क्रेडिट सुविधा दी थी। आरोप है कि वेणुगोपाल धूत ने दीपक कोचर की कंपनी नुपावर रिन्युएबल्स में अपनी कंपनी सुप्रीम एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के जरिए 64 करोड़ रुपए का निवेश किया था। साथ ही सुप्रीम एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को दीपक कोचर के प्रबंधन वाली पिनेकल एनर्जी ट्रस्ट को साल 2010-2012 के दौरान ट्रांसफर कर दिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed