कर्नाटक : राजनीतिक संकट के बीच कुमारस्वामी के मंत्री ने कहा- सिद्धारमैया सीएम बनें, हमें आपत्ति नहीं
- कर्नाटक में राजनीतिक संकट के बीच सीएम कुमार स्वामी अमेरिका से स्वदेश लौट आए हैं।
- कांग्रेस के प्रताप गौड़ा पाटिल का भी इस्तीफा, सोमवार तक कुछ और विधायक दे सकते हैं इस्तीफा।
- सिद्धारमैया बोले: 5-6 विधायक मेरे संपर्क में, येदियुरप्पा ने कहा- वेट एंड वाच।
- जेडीएस-कांग्रेस और निर्दलीय विधायकों का कुल आंकड़ा अभी 105 है।
- कांग्रेस के पास 69, जेडीएस के पास 34 और दो निर्दलीय विधायक हैं।
- भाजपा के पास भी 105 विधायक हैं, यानि कांग्रेस-जेडीएस और बीजेपी के बीच टाई की स्थिति।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में सत्ता पर आसीन कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) गठबंधन के लिए सरकार को बचाए रखना मुश्किल हो गया है। पार्टी के 14 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस्तीफा देने वाले विधायकों में 11 कांग्रेस के और तीन जेडीएस के हैं। जिसके बाद से राज्य सरकार पर संकट के बादल छा गए हैं। वरिष्ठ नेता नाराज विधायकों को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं भाजपा का दावा है कि कांग्रेस के विधायकों के इस्तीफे के पीछे पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का हाथ है।
इस राजनीतिक संकट के बीच मुख्यमंत्री कुमारस्वामी अमेरिका से बेंगलुरु वापस लौट आए हैं। यहां जदएस के विधायकों की बैठक होनी है। बैठक से पहले कुमारस्वामी सरकार में मंत्री जीटी देवगौड़ ने कहा कि अगर सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो हमें इस फैसले से कोई आपत्ति नहीं है।
Live Updates:
Karnataka CM HD Kumaraswamy is flying to Bengaluru by a special flight from Delhi. pic.twitter.com/Wf9524IsBK
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 7, 2019
वापस आएंगे विधायक
काग्रेस नेता शिवकुमार ने कहा, 'उन्होंने (जेडीएस) ने अपने पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई थी। हम भी अपने पार्टी नेताओं को बुलाएंगे और मामले को सुलझाएंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि चीजें जल्द सही हो जाएंगी। राष्ट्र और दोनों पार्टियों के हित में हमें सरकार चलानी है। मुझे पूरा विश्वास है कि विधायक वापस आएंगे।'होटल के बाहर दिखे भाजपा नेता
मुंबई के जिस सोफीटेल मुंबई बीकेसी होटल में कर्नाटक की गठबंधन सरकार के 10 विधायक ठहरे हुए हैं उसके बाहर भाजपा विधान परिषद् के सदस्य प्रसाद लाड दिखाई दिए हैं।देवगौड़ा के घर पर हुई बैठक
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के घर पर एक बैठक हो रही है जिसमें जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना, डी कुपेंद्र रेड्डी, एचके कुमारस्वामी और डीसी थमन्ना शामिल हैं जो कांग्रेस नेताओं के साथ चल रही है। कांग्रेस से इस बैठक में डीके शिवकुमार सहित अन्य नेता मौजूद हैं।कांग्रेस के प्रताप गौड़ा पाटिल का भी इस्तीफा
कांग्रेस विधायक प्रताप गौड़ा पाटिल ने कहा कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है और अब वह भाजपा में शामिल होंगे। मुंबई में मौजूद प्रताप गौड़ा ने बताया है कि वो भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे और जब तक इस्तीफा मंजूर नहीं होगा तब तक मुंबई में ही रहेंगे।केवल रमेश जरकीहोली से मिला
सोफीटेल मुंबई बीकेसी होटल के बाहर कांग्रेस नेता महेंद्र सिंघी ने कहा, 'मैंने केवल रमेशी जरकीहोली से मुलाकात की है। मैं किसी और विधायक से नहीं मिला हूं। मैं जिस बारे में नहीं जानता उसके बारे में कुछ नहीं कहूंगा।'
सरकार को नहीं है कोई खतरा
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने राज्य की राजनीतिक स्थिति पर कहा, 'यह साफतौर पर दिखाता है कि इसके पीछे भाजपा का हाथ है। वह ऑपरेशन कमल चला रही है। सबकुछ ठीक है। चिंता की कोई बात नहीं है। सरकार बची रहेगी। सरकार को कोई खतरा नहीं है।'देवगौड़ा से मिले शिवकुमार
कांग्रेस नेता और कर्नाटक सरकार में मंत्री डीके शिवकुमार ने जेडीएस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बंगलूरू स्थित आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की।
यह कांग्रेस पार्टी का गेम प्लान
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता प्रह्लाद जोशी ने कर्नाटक की राजनीतिक स्थिति पर कहा, पूरी कांग्रेस पार्टी एचडी कुमारस्वामी को बाहर फेंकने की कोशिश कर रही है। एचडी देवगौड़ा और उनके परिवार को बाहर करने के लिए यह कांग्रेस पार्टी का गेम प्लान है। सिद्धारमैया जिम्मेदार हैं। कांग्रेस के कुछ बड़े नेता इसमें शामिल हैं।
पांच-छह विधायकों के संपर्क में हूं: सिद्धारमैया
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, 'मैं पांच-छह विधायकों के संपर्क में हूं। मैं सारी जानकारी नहीं दे सकता। पार्टी में सभी वफादार हैं। किसी व्यक्ति का मेरे प्रति वफादार होने का सवाल नहीं उठता। सभी को पार्टी के प्रति वफादार होना चाहिए।'
हमें बांटने की हो रही कोशिश-खड़गे
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से जब पूछा गया कि आपके कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनने की चर्चा है तो उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता। मैं चाहता हूं कि यह गठबंधन सरकार चले। हमें बांटने के लिए प्रेस में इस तरह की जानकारी उड़ाई जा रही है। रामालिंगा रेड्डी एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं। लंबे समय तक उन्होंने बंगलूरू में कांग्रेस का दुर्ग संभाला है। देखते हैं उनकी शिकायतें क्या हैं और हम उनके लिए क्या कर सकते हैं।'
कांग्रेस की नाराज विधायकों से अपील
कांग्रेस राज्य पर छाए संकट के बादलों को हटाने की कोशिश कर रही है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और केसी वेणुगोपाल ने नाराज विधायकों सौम्या रेड्डी और अंजलि निंबालकर से इस्तीफा ने देने का अनुरोध किया है।
देवगौड़ा की कुमारस्वामी के सचिव से मुलाकात
राज्य में जारी सियासी संकट को लेकर मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के राजनीतिक सचिव एनएच कोनाराड्डी चर्चा के लिए पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के आवास पर पहुंचे। उनके आवास पर जेडीएस के पूर्व विधायक वाईएसवी दत्ता भी मौजूद हैं। माना जा रहा है कि जेडीएस हाईकमान सियासी हालात पर विचार कर रहे हैं।
येदियुरप्पा ने कहा- इंतजार कीजिए
भाजपा राज्य अध्यक्ष बीएस येदियुरपाप ने बंगलूरू में कहा, 'मैं तुमकुर जा रहा हूं और मैं शाम को चार बजे वापस आ जाउंगा। यहां राजनीति में क्या हो रहा है आपको सब पता है। अभी देखिए और इंतजार करिए। एचडी कुमारस्वामी और सिद्धारमैया ने क्या कहा उसपर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। मैं इसमें कहीं भी जुड़ा हुआ नहीं हूं।'
होटल में ठहरे बागी विधायक
विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा दे चुके बागी विधायकों को पार्टी ने मुंबई के सोफीटचेल होटल में ठहराया है। जिससे कि डैमेज कंट्रोल किया जा सके।