फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदी-जिनपिंग के बीच दो घंटे तक चली डिनर डिप्लोमेसी, दक्षिण भारतीय व्यंजन का लुत्फ उठाया

Fri, 11 Oct 2019 09:29 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 11 Oct 2019 09:29 PM IST
खास बातें

 
  • प्रधानमंत्री मोदी जिनपिंग को तीन ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा पर लेकर जाएंगे।
  • प्रधानमंत्री मोदी और जिनपिंग शोर टेंपल जाएंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रम देखेंगे।
  • शोर टेंपल लॉन में प्रधानमंत्री मोदी और शी जिनपिंग के बीच बातचीत होगी।
  • प्रधानमंत्री मोदी शोर टेंपल परिसर में ही चीनी राष्ट्रपति के लिए डिनर आयोजित करेंगे।

विज्ञापन
Live Modi Jinping will arrive in chennai in noon, security tightened amid informal summit
पीएम मोदी और शी जिनपिंग - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

09:26 PM, 11-Oct-2019
सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच रात्रि भोज करीब सात बजे शुरू हो गया था। करीब दो घंटे चले रात्रि भोज में दोनों नेताओं के बीच वार्ता जारी रही। 

 


जिनपिंग को रात्रि भोज में पारंपरिक दक्षिण भारतीय व्यंजन परोसे गए। इनमें अर्चु विट्टा सांभर, थक्काली रसम, कडालाई कोरमा और हलवा शामिल थे। 
06:36 PM, 11-Oct-2019
शोर मंदिर में शी जिनपिंग के स्वागत में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 
 

देखें सांस्कृतिक कार्यक्रम का वीडियो
 
विज्ञापन
06:17 PM, 11-Oct-2019
विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल ने शोर मंदिर में शी जिनपिंग के मुलाकात की। 
 



 
05:33 PM, 11-Oct-2019
पीएम नरेंद्र मोदी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को कृष्ण का माखन लड्डू दिखाया। 
 


 
05:29 PM, 11-Oct-2019
पीएम मोदी ने शी जिनपिंग को पंच रथ, अर्जुन तपस्या स्थल और शोर मंदिर घुमाया। 
 



 
05:02 PM, 11-Oct-2019
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मोदी का स्वागत किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:59 PM, 11-Oct-2019
प्रधानमंत्री मोदी महाबलीपुरम पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी पारंपरिक वेशभूषा वेष्टि में नजर आए। 
 
04:46 PM, 11-Oct-2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाबलीपुरम के रास्ते पर हैं। जहां पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की दूसरी अनौपचारिक बैठक होगी।
 
02:02 PM, 11-Oct-2019
चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग शुक्रवार को चेन्नई पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई के पलानीस्वामी, राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित तथा तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष पी धनपाल ने चीनी राष्ट्रपति का स्वागत किया। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता के लिए करीब 24 घंटे की भारत यात्रा पर आए हैं। मेहमान राष्ट्रपति की अगवानी के लिए सांस्कृतिक समारोह भी आयोजित किया गया।

चीनी नेता के स्वागत के लिए हवाईअड्डे पर बड़ी संख्या में कलाकार रंग-बिरंगे झंडे लेकर कतारों में खड़े थे। वे ढोल बजा रहे थे और परंपरागत संगीत की थाप पर थिरक रहे थे। चिनपिंग के साथ विदेश मंत्री वांग यी और चीन के स्टेट काउंसिलर यांग जियेची आए हैं। दोनों ही भारत में अपने समकक्षों विदेश मंत्री एस जयशंकर तथा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ अलग-अलग बातचीत कर सकते हैं।


01:54 PM, 11-Oct-2019
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर 2.10 बजे चेन्नई पहुंचेंगे। इसके बाद वह महाबलीपुरम के लिए रवाना होंगे। हवाई अड्डे पर भारत का प्रतिष्ठित सांस्कृतिक समूह 'कलाक्षेत्र' सांस्कृतिक प्रस्तुती देगा। इस समूह की स्थापनी क्लासिकल डांसर और कार्यकर्ता रुकमिणी देवी अरुडले ने 1936 में की थी।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed