फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Breaking News: #GSTBill : गृहमंत्री राजनाथ बोले- जीडीपी में होगी वृद्धि

Wed, 29 Mar 2017 10:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार/ हर्षित गौतम/ रोहित कुमार पोरवाल
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार/ हर्षित गौतम/ रोहित कुमार पोरवाल Updated Wed, 29 Mar 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
live breaking news 29 march 2017
BREAKING NEWS - फोटो : amarujala

लाइव अपडेट

10:54 PM, 29-Mar-2017
मुंबई मेट्रो क्षेत्र विकास प्राधिकरण परियोजनाओं के लिए 6976 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी। इसमें से 3210 करोड़ रुपये मुंबई मेट्रो रेल परियोजनाओं के लिए आवंटित किए गए।

10:48 PM, 29-Mar-2017
पुखलेन सेक्टर से सटी सीमा पर गिरफ्तार किए गए भारतीय श्याम बिहारी राम को बुधवार की सुबह भारतीय अथॉरिटी के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
10:33 PM, 29-Mar-2017
#GSTBill : गृहमंत्री राजनाथ सिंह बोले- जीएसटी बिल एक महत्वपूर्ण बिल है। इसे लागू करने के बाद निसंदेह देश की जीडीपी में वृद्धि होगी। 
10:29 PM, 29-Mar-2017
#GSTBill : वित्तमंत्री अरुण जेटली बोले- कानून को लागू करने की तय समय सीमा को लेकर मैं यथोचित आशावादी हूं। 31 मार्च को हम इसकी सभी कानूनी अड़चनें सुलझा लेंगे।
10:24 PM, 29-Mar-2017
लोकसभा में जीएसटी बिल पास होने के बाद कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली इसे देश की संप्रभुता का उल्लंघन बताया। मोइली ने कहा कि उनकी पार्टी बिल का समर्थन तो कर रही है लेकिन इसकी बारीकियों और तरीके को लेकर सवाल हैं। 
10:17 PM, 29-Mar-2017
टीवीएफ के सीईओ अरुणभ कुमार के खिलाफ मुंबई में छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:00 PM, 29-Mar-2017
GST: वित्तमंत्री अरुण जेटली बोले- लोकसभा में जीएसटी के चारों बिल पास होने के बाद केंद्र सरकार इसे संसद में कानून बनाने वाली है। मुझे लगता है कि इस बारे में महत्वपू्र्ण कदम उठाया गया है। हम ऐसे ऐतिहासिक पल के गवाह बनने जा रहे हैं।

09:52 PM, 29-Mar-2017
लोकसभा में जीएसटी बिल पास होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में राजस्व सचिव हसमुख अधिया बोले- हमने व्यवसायियों को वादा किया था कि इसके लागू होने से पहले कम से कम तीन महीने पहले इसके नियम-कानून के बारे में पता चल जाएगा।
09:39 PM, 29-Mar-2017
GST बिल पास होने के बाद राजस्व सचिव हसमुख अधिया की प्रेस कांफ्रेंस

 
09:24 PM, 29-Mar-2017
लोकसभा में GST बिल पास होने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई। पीएम ने कहा कि जीएसटी बिल पास होने पर देशवासियों को बधाई। नया साल, नया कानून, नया भारत। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed