मिजोरम पहुंचे अमित शाह, बोले- 2021 तक आईजोल में लाएंगे रेलवे लाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मिजोरम की राजधानी आइजोल पहुंचे हैं। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि 2021 तक आइजोल तक रेलवे लाइन आ जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 23,000 लोगों को एलपीजी कनेक्शन दिए गए हैं। उन्होंने यह यहां नॉर्थ ईस्ट हैंडलूम और हस्तशिल्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
अमित शाह ने कहा कि भाजपा नीत केन्द्र सरकार ने मिजोरम में संप्रग सरकार की तुलना में दोगुनी विकास परियोजनाएं की हैं। शाह मिजोरम की राजधानी आइजोल में पूर्वात्तर परिषद की ओर से आयोजित पूर्वोत्तर हथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।
इस मौके पर शाह ने कहा कि राज्य में बांस के उत्पादन की काफी संभावनाएं हैं और इसके निवासी हस्तशिल्प वस्तुओं के निर्माण और बिक्री के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकते हैं। वह पूर्वोत्तर परिषद के अध्यक्ष भी हैं।
गृह मंत्री ने आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री जोरमथंगा राज्य के विकास के लिये काम कर रहे हैं। जोरमथंगा ने उम्मीद जताई कि विकास की उच्च संभावना वाला मिजोरम केंद्र की सहायता से देश में सबसे अधिक सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) हासिल करेगा।
प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद शाह का जोरमथंगा से मिलने और नागरिकता संशोधन विधेयक पर गैर सरकारी संगठन समन्वय समिति के नेताओं से बात करने का कार्यक्रम है।
Union Home Minister Amit Shah in Aizawl, Mizoram: Under the Pradhan Mantri Ujjwala Yojana, 23,000 people in Mizoram have been given LPG connections. #Mizoram https://t.co/eRAkfyMRYG
— ANI (@ANI) October 5, 2019