फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   leopard spotted in a resident colony in Goregaon area of Mumbai

मुंबई: रिहायशी इलाके की हाउसिंग सोसाइटी में सुबह-सुबह घुम रहा था तेंदुआ, दहशत में लोग, देखें लाइव वीडियो

Sat, 29 May 2021 01:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 29 May 2021 01:13 PM IST
सार

पिछले दिनों मुंबई के एक रिहायशी इलाके में तेंदुए के घुसने से हड़कंप मच गया। हालांकि तेंदुआ किसी को नुकसान पहुंचाए बगैर ही वापस चला गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन
leopard spotted in a resident colony in Goregaon area of Mumbai
मुंबई के रिहायशी इलाके में तेंदुआ - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई के गोरेगांव इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक हाउसिंग सोसाइटी में तेंदुआ घुस गया। सोसाइटी में तेंदुए आने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। हालांकि कुछ समय बाद तेंदुआ खुद ही बाहर निकल गया।  यह घटना गोरेगांव के बिंबिसार नगर की ग्रीन व्यू सोसाइटी की है। सोसाइटी में शुक्रवार सुबह 5 बजे एक व्यक्ति दूध देने पहुंचा। उसने सोसाइटी में तेंदुए को घूमते हुए देखा। उसने इसकी सूचना वहां के चौकीदार को दी।
विज्ञापन


चौकीदार ने तेंदुए की सूचना सोसायटी के सेक्रेटरी को दी। सेक्रेटरी ने सोसाइटी में रहने वाले सभी लोगों को बिल्डिंग से बाहर नहीं आने की अपील की। वहीं सचिव ने वन विभाग को भी इसकी सूचना दी। हालांकि इस दौरान तेंदुआ वहां से चला गया और किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। समाचार एजेंसी एएनआई ने तेंदुए का वीडियो जारी किया है। वीडियो को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसपर प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि जानवरों की रहने की जगह पर बड़ी-बड़ी इमारतें बना दी गई है..ऐसे में जानवर जाए तो कहां जाए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed