{"_id":"69b7f2ef4d93124ec3054a1e","slug":"left-front-announces-candidates-for-192-constituencies-in-first-list-for-294-seat-west-bengal-assembly-polls-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: वाम मोर्चा ने 192 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, मीनाक्षी मुखर्जी को टिकट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: वाम मोर्चा ने 192 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, मीनाक्षी मुखर्जी को टिकट
Mon, 16 Mar 2026 05:40 PM IST
Nirmal Kant
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Nirmal Kant
Updated Mon, 16 Mar 2026 05:40 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए वाम मोर्चा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। मीनाक्षी मुखर्जी को उत्तरपारा सीट से मैदान में उतारा गया है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
मीनाक्षी मुखर्जी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
वाम मोर्चा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 192 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में राज्यसभा के निवर्तमान सांसद विकास रंजन भट्टाचार्य और मीनाक्षी मुखर्जी जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। भट्टाचार्य जादवपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, वाम मोर्चा का युवा चेहरा मानी जाने वाली मीनाक्षी मुखर्जी उत्तरपारा सीट से चुनाव लड़ेंगी।
मीनाक्षी मुखर्जी ने 2021 के नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में वह शुभेंदु और ममता बनर्जी के बाद तीसरे स्थान पर रही थीं।
माकपा ने सबीना यास्मीन को मैदान में उतारा
वाम मोर्चा ने कालीगंज सीट से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की उम्मीदवार के रूप में सबीना यास्मीन को मैदान में उतारा है। वह छह साल की बच्ची तमन्ना की मां हैं, जिसकी पिछले साल जून में उपचुनाव की मतगणना के दिन कथित तौर पर जीत के जुलूस से फेंके गए देसी बम के विस्फोट में मौत हो गई थी। यह उपचुनाव तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने जीता था।
ये भी पढ़ें: BJP Bengal First List: भाजपा की 144 नामों की पहली सूची; ममता के खिलाफ शुभेंदु को टिकट, अशोक डिंडा भी मैदान में
विज्ञापन
वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने कहा कि बाकी सीटों के उम्मीदवारों के नाम अगले तीन से चार दिनों के भीतर तय करके घोषित कर दिए जाएंगे। राज्य में 294 सीटों वाली विधानसभा के लिए 23 और 29 अप्रैल को चुनाव होंगे। जबकि मतगणना चार मई को की जाएगी।