फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   leaders reaction on Delhi chief minister arvind kejriwal arrest over Excise policy case

केजरीवाल की गिरफ्तारी: 'सबका हिसाब होता है', बोलीं प्रणब की बेटी; थरूर की SC से स्वतः संज्ञान लेने की अपील

Fri, 22 Mar 2024 10:55 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 22 Mar 2024 10:55 AM IST
सार

Arvind Kejriwal Arrest: शर्मिष्ठा ने कहा कि शीला दीक्षित के खिलाफ ढेर सारे सबूत होने के बावजूद एक भी सबूत जनता के सामने पेश नहीं किया गया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि जो दूसरों पर आरोप लगा रहे थे, वही अब अपने कर्मों का परिणाम भुगत रहे हैं।

विज्ञापन
leaders reaction on Delhi chief minister arvind kejriwal arrest over Excise policy case
शर्मिष्ठा मुखर्जी

विस्तार

शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार की रात को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और अन्ना हजारे ग्रुप पर दिल्ली की तत्कालीन सीएम शीला दीक्षित को झूठे मामलों में घेरने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


शर्मिष्ठा ने कहा कि शीला दीक्षित के खिलाफ ढेर सारे सबूत होने के बावजूद एक भी सबूत जनता के सामने पेश नहीं किया गया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा, "सबका हिसाब होता है।" उन्होंने आगे कहा, "जो दूसरों पर आरोप लगा रहे थे, वही अब अपने कर्मों का परिणाम भुगत रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में भाजपा के अध्यक्ष कपिल मिश्रा ने कहा, "गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। भ्रष्टाचार के तार अरविंद केजरीवाल से जुड़े थे। मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन और अरविंद केजरीवाल की राजनीति तिहाड़ जेल में खत्म होगी। इनके द्वारा फैलाए शराब के जाल के खिलाफ न्याय करने का समय आ गया है।"

इंडी गठबंधन के नेताओं ने भी दी प्रतिक्रिया
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद इंडी गठबंधन के नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस मामले में केंद्र सरकार को घेरा और लोकतंत्र का मजाक बनाने का आरोप लगाया है। राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा, "इंडी गठबंधन तय करेगा कि क्या करना है। मैंने शुरू से ही कहा है कि इनसब के खिलाफ गठबधन को एकसाथ आना होगा। ये कोई केस ही नहीं है। पूरा मामला गवाहों के बयानों पर आधारित है। यहां को सबूत ही नहीं है। यह लोकतंत्र का मजाक है।"

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "मैं सुप्रीम कोर्ट से आग्रह करता हूं कि जो कुछ भी हो रहा है उसका स्वतः संज्ञान लें। जो कुछ भी हो रहा है, वह लोकतंत्र का उल्लंघन है। अदालत को चुनावों पर प्रभाव डालने वाले चीजों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार है। यह सभी भारतीय नागरिकों के अधिकार का उल्लंघन है। सुबह के 11 बजे राज भवन तक मार्च होगा।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed