{"_id":"58dd86fa4f1c1bc30463e67a","slug":"lawyers-across-country-to-strike-work-on-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज देशभर के वकीलों की हड़ताल ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आज देशभर के वकीलों की हड़ताल
amarujala.com-presented by:संदीप भट्ट
Updated Fri, 31 Mar 2017 04:00 AM IST
विज्ञापन
देशभर के वकीलों ने शुक्रवार को सभी अदालतों में न्यायिक प्रक्रिया से दूर रहने का फैसला किया है। वकीलों की यह हड़ताल प्रस्तावित बिल के विरोध में है जिसमें वकीलों को आंदोलन करने पर पाबंदी है।
विज्ञापन
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने इस विधेयक की सिफारिशों को वकीलों के हितों के विरुद्ध करार देते हुए देशभर के वकीलों से हड़ताल का आह्वान किया है। बीसीआई के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकील हड़ताल में शामिल नहीं होंगे लेकिन वे अपनी बाजू पर सफेद पट्टी बांधकर हड़ताली वकीलों का अपना समर्थन देंगे।
विज्ञापन