फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lav Agrawal Health ministry pc today on coronavirus cases in india all updates

स्वास्थ्य मंत्रालय : देश में 100 से अधिक मामले वाले केवल 209 जिले, रिकवरी रेट में जबरदस्त सुधार

Tue, 08 Jun 2021 08:10 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 08 Jun 2021 08:10 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 7 मई को देश में प्रतिदिन के हिसाब से 4,14,000 मामले दर्ज किए गए थे, वे अब 1 लाख से भी कम हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में 86,498 मामले देश में दर्ज किए गए। यह 3 अप्रैल के बाद अब तक एक दिन के सबसे कम मामले हैं।

विज्ञापन
Lav Agrawal Health ministry pc today on coronavirus cases in india all updates
भारत में कोरोना - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश में कोरोना की दूसरी लहर के धीमी होने के बाद कई राज्यों ने अपने यहां लागू पाबंदियों में ढील देनी शुरू कर दी है। वहीं इस अनलॉक प्रक्रिया के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस वार्ता कर देश में कोरोना के मामले को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि जहां 7 मई को देश में प्रतिदिन के हिसाब से 4,14,000 मामले दर्ज किए गए थे, वे अब 1 लाख से भी कम हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में 86,498 मामले देश में दर्ज किए गए। यह 3 अप्रैल के बाद अब तक एक दिन के सबसे कम मामले हैं।

विज्ञापन


देश के 209 जिलों में 100 से अधिक मामले: स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि 4 मई को देश में 531 ऐसे जिले थे, जहां प्रतिदिन 100 से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे थे, ऐसे जिले अब 209 रह गए हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति तेजी से सुधर रही है। 
विज्ञापन


रिकवरी रेट में जबरदस्त सुधार: स्वास्थ्य मंत्रालय
लव अग्रवाल ने कहा कि 3 मई को देश में रिकवरी दर 81.8 फीसदी थी अब रिकवरी दर 94.3 फीसदी हो गई है। पिछले 24 घंटों में देश में 1,82,000 रिकवरी हुई हैं। हर राज्य में अब रिकवरी की संख्या प्रतिदिन दर्ज किए जा रहे मामलों की संख्या से ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed