फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Last three days of winter session of parliament live blog

किरण रिजिजू पर भ्रष्टाचार के आरोप पर राज्यसभा में हंगामा, दोनों सदन कल तक स्थगित

Wed, 14 Dec 2016 05:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Dec 2016 05:57 PM IST
विज्ञापन
Last three days of winter session of parliament live blog
नरेंद्र मोदी
चार दिन की छुट्टी के बाद संसद का सत्र बुधवार को शुरू हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा (LS) में पहुंचे। वहीं राज्यसभा (RS) में निःशक्त व्यक्ति अधिकार विधेयक 2014 में संशोधन पर चर्चा हुई। बताते चलें कि नोटबंदी के मुद्दे पर पूरे सत्र में अब तक काम-काज नहीं हो पाया है। पढ़ें लाइव अपडेट्स...
विज्ञापन


> jराज्यसभा गुरुवार 11 बजे तक स्थगित।

> किरण रिजिजू मामले में राज्यसभा में हंगामा।
> कांग्रेस राज्यसभा सांसद आनंद शर्मान ने किरण रिजिजू का कथित तौर पर अरुणाचल हाइड्रो प्रोजेक्ट में शामिल होने का आरोप लगाया।

> हंगामे के बीच लोकसभा गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित।


> विपक्ष ने लोकसभा में मोदी सरकार वापस जाओ के नारे लगाए।


> राज्यसभा दो बजे तक स्थगित


> लोकसभा की कार्यवाही शुरू।

> राज्यसभा में निःशक्त व्यक्ति अधिकार विधेयक 2014 में संशोधन पर चर्चा चल रही है।

> राज्यसभा में विपक्ष ने नि: शक्त व्यक्ति अधिकार विधेयक 2014 को बिना चर्चा के पास होने पर सहमती जताई। 

> तमिलनाडु के मुद्दे पर वित्तमंत्री अरुण जेटली राज्यसभा में बोल रहे हैं।

> तमिलनाडु में वरदा तूफान के मुद्दे पर पूर्व केंद्रीयमंत्री पी चिंदबरम बोल रहे हैं।

> तमिलानाडु में वरदा तूफान से हुए नुकसान पर सीपीआई के डी. राजा. राज्यसभा में बोल रहे हैं।

> लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे, लेकिन तीन मिनट में ही कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

> संसद पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि वह यहां बोलने आए हैं। देखते हैं सरकार उन्हें बोलने देती है कि नहीं।


> लोकसभा में मौजूद हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
 



> लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू।

> सदन की कार्यवाही से पहले विपक्ष कर रहा है बैठक।


> राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता आनंद शर्मा ने नियम 267 के तहत किरण रिजिजू के मामले पर चर्चा के लिए नोटिस दिया।

सदन की कार्यवाही से पहले कांग्रेस ने रिजिजू का मुद्दा उठाने की बनाई रणनीति

Last three days of winter session of parliament live blog
विपक्ष की बैठक
> सदन की कार्यवाही से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीर्ष मंत्रियों के साथ बैठक की।


> कांग्रेस सदन में किरण रिजिजू के भ्रष्टाचार का मामला उठाएगी।
 


> केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, ' यदि विपक्ष किरण रिजिजू का मुद्दा सदन में उठाएगा तो उसे शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी। उसे कई सच्चाइयों को सामना करना पड़ेगा।'  
 


केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने कहा कि संसद की कार्यवाही के आखिरी तीन दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने इसे देखते हुए अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है। सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के लिए अगले तीन दिनों के लिए यह व्हिप है।

सरकार के रुख को देखते हुए कांग्रेस ने भी राज्यसभा और लोकसभा दोनों सदनों के लिए अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है। संसद की कार्यवाही से ठीक पहले सुबह 10.30 बजे कांग्रेस सांसदों की बैठक होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed