फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Last date to apply online for Atul Maheshwari Scholarship Exam now extended till September 30, 2024

Atul Maheshwari Scholarship Exam: छात्रवृत्ति से दें अपने सपनों को उड़ान, अब 30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

Sun, 15 Sep 2024 06:42 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 15 Sep 2024 06:42 AM IST
सार

इस वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में नौवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यालयों में पढ़ने वाले 23 विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये और 11वीं-12वीं के 23 विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
Last date to apply online for Atul Maheshwari Scholarship Exam now extended till September 30, 2024
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए और अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 30 सितंबर, 2024 तक बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई थी। आवेदन करते समय ध्यान रखें कि फॉर्म में मांगी गईं सभी जानकारियां भरना अनिवार्य है।

विज्ञापन


 छात्रवृत्ति के लिए लिखित परीक्षा 85 शहरों के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराई जाएगी। विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार किसी भी शहर का चयन कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र की सूचना ई-मेल द्वारा भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी। इसलिए हर आवेदक की ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है। इस वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में नौवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यालयों में पढ़ने वाले 23 विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये और 11वीं और 12वीं के 23 विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। 
विज्ञापन


इनमें से किसी भी लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरें
https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2024
https://amarujalafoundation.org/
https://www.amarujala.com/

एक एमबी से ज्यादा का न हो दस्तावेज
आवेदकों को फोटो, पिछली कक्षा की मार्कशीट, आवासीय पते का प्रमाण और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। दस्तावेज एक एमबी से अधिक न हों, अन्यथा आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दृष्टिबाधित के लिए दो विशेष छात्रवृत्तियां : इस बार भी दो दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी। ऐसे अभ्यर्थी परीक्षा में सहायक ला सकते हैं, जो उससे नीचे की कक्षा का होना चाहिए। सहायक को स्कूल का आई कार्ड लाना जरूरी होगा। विद्यार्थी फॉर्म भरते समय इस बात का ध्यान रखें कि एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही फॉर्म भरा जा सकता है।

एक मोबाइल नंबर एक आवेदन
विद्यार्थी फॉर्म भरते समय इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही फॉर्म भरा जा सकता है। एक से अधिक फॉर्म भरने पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही फॉर्म भरें।


12वीं उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थी आवेदन के लिए पात्र नहीं
प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड के नौवीं से 12वीं तक की कक्षाओं में पढ़ने वाले केवल वही विद्यार्थी आवेदन करने के पात्र हैं, जिन्होंने पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक प्राप्त किए हों और जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख रुपये से कम हो। आठवीं में पढ़ने वाले और बारहवीं उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थी आवेदन करने के लिए पात्र नहीं हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। 2023 में आयोजित की गई इस छात्रवृत्ति परीक्षा में एक लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे और उनमें से सफल 44 विद्यार्थियों के बीच छात्रवृत्ति के रूप में 27.50 लाख रुपये वितरित किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed