{"_id":"597134174f1c1be75b8b4679","slug":"lalu-s-son-tej-pratap-s-petrol-pump-license-has-been-canclled","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू परिवार को एक और झटका, बड़े बेटे तेज प्रताप का पेट्रोल पंप लाइसेंस रद्द","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लालू परिवार को एक और झटका, बड़े बेटे तेज प्रताप का पेट्रोल पंप लाइसेंस रद्द
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 21 Jul 2017 04:22 AM IST
विज्ञापन
tej pratap yadav
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के लिए मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। दरअसल, लालू के बड़े बेटे और स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव को आवंटित पेट्रोल पंप का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। साल 2011 में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने पटना के बाईपास इलाके में पेट्रोल पंप चलाने का लाइसेंस दिया था
विज्ञापन
बता दें कि बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने तेज प्रताप पर धोखाधड़ी और फर्जी कागजात जमा करके 2011 में पेट्रोल पंप का लाइसेंस हासिल करने का आरोप लगया था। भाजपा नेता ने तेज प्रताप पर धोखाधड़ी से जमीन पर कब्जा कर भारत पेट्रोलियम का एक पेट्रोल पंप हासिल करने का भी आरोप लगाया था।
विज्ञापन
वहीं, इसी मामले में सुशील मोदी ने भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड को तेज प्रताप की शिकायत कर उनके लाइसेंस रद्द करने की मांग की थी। मामले में देरी न करते हैं आईओसीएल ने गहन जांच के बाद तेज प्रताप के लाइसेंस को तुरंत रद्द कर दिया था लेकिन तेज प्रताप ने निचली अदालत में याचिका डालकर आईओसीएल के पेट्रोल पंप रद्द करने के आदेश पर रोक लगवा दी।
विज्ञापन