फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lal krishna Advani 90th birthday today PM modi wishes know about his journey

आडवाणी का 90वां जन्मदिन: ऐसे तय किया RSS सचिव से डिप्टी पीएम तक का सफर, मोदी ने दी बधाई

Wed, 08 Nov 2017 01:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 08 Nov 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
lal krishna Advani 90th birthday today PM modi wishes know about his journey
लाल कृष्ण आडवाणी - फोटो : pti
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सीनियर नेता लाल कृष्ण आडवाणी बुधवार (8 नवंबर) को नोटबंदी के एक साल के साथ अपना 90वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि वह आडवाणी के अच्छे स्वास्थ की कामना करते हैं।
विज्ञापन


पीएम के संसदीय क्षेत्र में लाल कृष्ण आडवाणी, इस पल को याद कर हो गए भावुक
विज्ञापन


अगले ट्वीट में पीएम ने आडवाणी की तारीफ करते हुए लिखा कि वह ऐसे राजनेता हैं जिन्होंने देश के लिए काफी मेहनत से काम किया है। मोदी ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को आडवाणी जैसा नेता मिलने के लिए भाग्यशाली बताया। मोदी ने लिखा कि बीजेपी को बनाने में आडवाणी का काफी योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, रेल मंत्री पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, रमन सिंह, सुरेश प्रभु, सदानंद गौड़ा सभी ने आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। भाजपा की नीतियों के खिलाफ रहने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी आडवाणी के अच्छे स्वास्थ की कामना की।
 

RSS सचिव से डिप्टी पीएम तक का सफर

lal krishna Advani 90th birthday today PM modi wishes know about his journey
आडवाणी
आडवाणी को 1947 में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ का सचिव चुना गया था। उसके बाद वह 1970 में राज्य सभा सांसद चुने गए और 1986 में भाजपा के अध्यक्ष बने। उसके बाद वह 1989 में पहली बार लोकसभा पहुंचे और फिर विपक्ष के नेता बने।

अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार (2002-2004) के वक्त वह डिप्टी पीएम थे। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करके वह सातवीं बार सांसद बने हैं। आडवाणी ने A Prisoner’s Scrap Book, The People Betrayed, My Country My Life नाम की किताबें भी लिखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed