फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Labour ministry hikes variable dearness allowance for workers in central sphere

बड़ा तोहफा : कोरोना काल में केंद्र सरकार ने डेढ़ करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों का भत्ता बढ़ाया

Fri, 21 May 2021 10:39 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Fri, 21 May 2021 10:39 PM IST
सार

वेरिएबल डियरनेस एलाउंस को बढ़ाने का एलान श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार को किया गया है। इससे परिवर्तनीय महंगाई भत्ते में प्रति महीने 105 से 210 रुपये तक बढ़ेंगे।

विज्ञापन
Labour ministry hikes variable dearness allowance for workers in central sphere
रुपये - फोटो : pixabay

विस्तार

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और श्रमिकों को कोरोना काल में बड़ा तोहफा दिया है। इसके तहत सरकार ने परिवर्तनीय महंगाई भत्ते को बढ़ाने का फैसला लिया है। खास बात यह है कि इसे 1 अप्रैल 2021 से लागू किया जाएगा। इससे कर्मचारियों और श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में भी बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन


चीफ लेबर कमिश्नर सेंट्रेल (सीएलसी) डीपीएस नेगी ने पीटीआई को बताया कि केंद्रीय क्षेत्र में काम कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में प्रति महीने 105 रुपये से लेकर 210 रुपये तक का इजाफा किया गया है। वहीं एक बयान में श्रम मंत्रालय ने इस संबंध में बताया है कि वैरिएबल डियरनेस एलाउंस (वीडीए) में बदलाव 1 अप्रैल 2021 से प्रभावी होगा।
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा है कि ऐसे वक्त में जब देश कोरोना महामरी की दूसरी लहर से जूझ रहा है, केंद्रीय क्षेत्रों में विभिन्न अनुसूचित रोजगारों में लगे विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों को इससे काफी राहत मिलेगी। परिवर्तनीय महंगाई भत्ते को औसत कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल वर्कर्स के आधार पर पुन: संशोधित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि देशभर में केंद्रीय क्षेत्र में विभिन्न अनुसूचित रोजगारों में लगे करीब डेढ़ लाख श्रमिकों को इसका फायदा पहुंचेगा। वीडीए में बढ़ोतरी से आपदा के समय में राहत मिलेगी। बता दें कि श्रम मंत्रालय ने कहा है कि यह फैसला रेलवे प्रशासन, खानों, तेल क्षेत्रों, प्रमुख बंदरगाहों या केंद्र सरकार के अन्य प्रतिष्ठानों पर लागू होगा। यह निर्णय कांट्रैक्ट या कैजुअल दोनों ही तरह के कर्मचारियों पर समान रूप से लागू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed