फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kunal kamra accept to work with ola take latest target on ceo bhavish aggarwal on social media

OLA: 'मैं ओला के साथ काम करने के लिए तैयार, लेकिन....',सोशल मीडिया पर फिर भाविश अग्रवाल से भिड़े कुणाल कामरा

Tue, 29 Oct 2024 10:05 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 29 Oct 2024 10:05 AM IST
सार

कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि 'अब मेरे पास कोई चारा नहीं बचा है और मुझे भाविश अग्रवाल का ऑफर स्वीकार करना ही पड़ेगा और ओला के साथ काम करना होगा।'

विज्ञापन
Kunal kamra accept to work with ola take latest target on ceo bhavish aggarwal on social media
भाविश अग्रवाल औऱ कुणाल कामरा - फोटो : पीटीआई/यूट्यूब

विस्तार

स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने एक बार फिर ओला इलेक्ट्रिक और इसके सीईओ भाविश अग्रवाल पर तंज कसा है। कुणाल कामरा ने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की सर्विस की समस्या की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह ओला के साथ काम करने के लिए तैयार हैं, क्योंकि लोग ओला की दिक्कतों को उन्हें टैग करके लिख रहे हैं। कुणाल ने लिखा कि उन्हें ऐसा ही लग रहा है कि वह ही ओला के साथ काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि लंबे समय से कुणाल कामरा और भाविश अग्रवाल के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग चल रही है। 
विज्ञापन


कुणाल कामरा ने फिर उड़ाया ओला का मजाक
कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि 'अब मेरे पास कोई चारा नहीं बचा है और मुझे भाविश अग्रवाल का ऑफर स्वीकार करना ही पड़ेगा और ओला के साथ काम करना होगा। मुझे हजारों बार टैग किया गया है, जिसके बाद तो मुझे खुद ही लगने लगा है कि जैसे मैं ओला का कर्मचारी ही हूं। मैं ओला के साथ काम करने के लिए तैयार हूं, लेकिन पहले ओला के कुछ काम करने होंगे।'
विज्ञापन


इसके बाद कामरा ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें कुछ पॉइंट लिखे हुए थे। जिनमें ओला को अपनी सर्विस बेहतर करने की सलाह दी गई थी। साथ ही जिन लोगों का स्कूटर खराब होता है उनका स्कूटर एक हफ्ते में सही करके देने, तब तक उन्हें आवाजाही के लिए एक विकल्प देने या फिर रोजाना के हिसाब से 500 रुपये देने की मांग की गई थी। ओला का दो इंश्योरेंस के साथ स्कूटर बेचने की भी मांग की गई, जिसमें एक इंश्योरेंस स्कूटर का और दूसरा स्कूटर की सर्विस का होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कुणाल कामरा और भाविश अग्रवाल के बीच जारी है जुबानी जंग
कुणाल कामरा और ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल के बीच बीते कई दिनों से जुबानी जंग जारी है। दरअसल कुणाल कामरा ने एक पोस्ट में ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर की खराब सर्विस को लेकर आलोचना की थी। इस पर ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने पलटवार करते हुए उन्हें अपने असफल स्टैंड अप कॉमेडियन करियर को छोड़कर ओला जॉइन करने की पेशकश की थी। दोनों की बीच की तकराक का सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब आनंद लिया और दोनों के ट्वीट्स पर जमकर लाइक और कमेंट किए थे।

बीते दिनों भी कुणाल कामरा ने एक यूजर के ट्वीट को रिपोस्ट करते हुए ओला की खराब सर्विस को लेकर हमला बोला था। अब एक बार फिर कुणाल कामरा ने ओला पर निशाना साधा है। हालांकि अभी तक ओला या भाविश अग्रवाल की तरफ से इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed