फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   KS Eshwarappa Claims Saffron flag may become national flag in future till now Respect tricolor latest News Update 

कर्नाटक: मंत्री ईश्वरप्पा बोले- फिलहाल तिरंगे का करें सम्मान, भविष्य में भगवा झंडा बन सकता है राष्ट्रीय ध्वज

Wed, 09 Feb 2022 10:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 09 Feb 2022 10:09 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने दावा किया था कि छात्रों ने मंगलवार को हिजाब विरोधी प्रदर्शन के दौरान शिवमोग्गा के गवर्नमेंट फर्स्ट ग्रेड कॉलेज में तिरंगा की जगह भगवा झंडा फहराया था। शिवकुमार के दावों को झूठा बताते हुए ईश्वरप्पा ने इसे सांप्रदायिक द्वेष पैदा करने का प्रयास बताया। 

विज्ञापन
KS Eshwarappa Claims Saffron flag may become national flag in future till now Respect tricolor latest News Update 
केएस ईश्वरप्पा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने बुधवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि भगवा झंडा भविष्य में राष्ट्रीय ध्वज बन सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज है और इसका सभी को सम्मान करना चाहिए।

विज्ञापन


ईश्वरप्पा ने कहा कि सैकड़ों साल पहले भगवान रामचंद्र और मारुति के रथों पर भगवा झंडे थे। क्या तब हमारे देश में तिरंगा झंडा था? अब यह हमारा राष्ट्रीय ध्वज है, इसलिए इसे पूरा सम्मान देना चाहिए। इसके बारे में कोई भी सवाल नहीं उठा सकता है। जो इसका सम्मान नहीं करते हैं, वे देशद्रोही होंगे।
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि क्या लाल किले पर भगवा झंडा फहराया जा सकता है? उन्होंने जवाब दिया कि आज नहीं, शायद भविष्य में किसी दिन। आज देश में 'हिंदू विचार' और 'हिंदुत्व' पर चर्चा हो रही है। एक समय लोग हंसते थे जब हम कहते थे कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा, क्या हम इसे अभी नहीं बना रहे हैं? उसी तरह कुछ भविष्य में समय, 100 या 200 या 500 वर्षों के बाद भगवा ध्वज राष्ट्रीय ध्वज बन सकता है। मुझे नहीं पता।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने दावा किया था कि छात्रों ने मंगलवार को हिजाब विरोधी प्रदर्शन के दौरान शिवमोग्गा के गवर्नमेंट फर्स्ट ग्रेड कॉलेज में तिरंगा की जगह भगवा झंडा फहराया था। शिवकुमार के दावों को झूठा बताते हुए ईश्वरप्पा ने इसे सांप्रदायिक द्वेष पैदा करने का प्रयास बताया।  


उन्होंने कहा कि शिवकुमार झूठे हैं। हां, भगवा झंडा वहां फहराया गया था, लेकिन राष्ट्रीय ध्वज नीचे नहीं किया गया था। भगवा झंडा कहीं भी फहराया जा सकता है, लेकिन राष्ट्रीय ध्वज को नीचे करके नहीं, ऐसा न हुआ और न कभी होगा। राष्ट्रीय ध्वज नहीं हटाया गया, केवल झंडे का इस्तेमाल किया गया था। शिवमोग्गा कॉलेज के अधिकारियों और पुलिस ने भी साफ किया है कि भगवा झंडा लगाने के लिए राष्ट्रीय ध्वज को नीचे नहीं उतारा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed