फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Koregaon Bhima War: On 204th birth anniversary lakhs People paid tribute to Jaystambh people were seen violating Corona protocol

कोरेगांव भीमा युद्ध: 204वीं जयंती पर लाखों ने जयस्तंभ पर दी श्रद्धांजलि, कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते दिखे लोग

Sat, 01 Jan 2022 08:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 01 Jan 2022 08:41 PM IST
सार

पुणे ग्रामीण इलाके के एसपी अभिमन्यु देशमुख ने बताया कि सुबह से ही गांवों से बसों में भरकर लोगों के कोरेगांव भीमा पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। पुणे जिला प्रशासन ने अपील की थी कि कोरोना के मद्देनजर 60 वर्ष से ज्यादा के बुजुर्ग और 10 साल से कम के बच्चे यहां न आएं। बुजुर्गों की संख्या तो कम दिखी, लेकिन बच्चे अपने परिवार के साथ पहुंचे।

विज्ञापन
Koregaon Bhima War: On 204th birth anniversary lakhs People paid tribute to   Jaystambh people were seen violating Corona protocol
कोरोना के खतरे के बावजूद उमड़ी भीड़ - फोटो : ANI

विस्तार

कोविड-19 के मामलों की बढ़ती संख्या और इसके कारण लागू पाबंदियों के बावजूद कोरेगांव भीमा युद्ध की 204वीं जयंती पर शनिवार दोपहर लाखों लोगों ने कड़ी सुरक्षा के बीच जयस्तंभ पर श्रद्धांजलि दी। महार रेजिमेंट के पेरने गांव स्थित इस स्मारक पर पिछले साल लोगों की संख्या कम थी।

विज्ञापन


पुणे ग्रामीण इलाके के एसपी अभिमन्यु देशमुख ने बताया कि सुबह से ही गांवों से बसों में भरकर लोगों के कोरेगांव भीमा पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। पुणे जिला प्रशासन ने अपील की थी कि कोरोना के मद्देनजर 60 वर्ष से ज्यादा के बुजुर्ग और 10 साल से कम के बच्चे यहां न आएं। बुजुर्गों की संख्या तो कम दिखी, लेकिन बच्चे अपने परिवार के साथ पहुंचे। यहां श्रद्धांजलि देने के लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल, समाज कल्याण मंत्री धनंजय मुंडे, ऊर्जा मंत्री नितिन राउत, सांसद अमोल कोल्टे, वीबीए के नेता प्रकाश आंबेडकर आदि भी पहुंचे।
विज्ञापन


पुणे जिला प्रशासन ने लोगों को बसों के साथ जनसुविधाएं उपलब्ध कराई थीं। अफवाहें रोकने के लिए जयस्तंभ के आसपास के इलाके में धारा 144 लागू की गई थी। सोशल मीडिया पर सामुदायिक सद्भाव को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट पर कड़ी नजर रखी गई। युद्ध की 200वीं जयंती पर 1 जनवरी 2018 को यहां हिंसा भड़क उठी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Koregaon Bhima War: On 204th birth anniversary lakhs People paid tribute to   Jaystambh people were seen violating Corona protocol
भीड़ ने बढ़ाई चिंता - फोटो : ANI

जातिवाद पर जीत का प्रतीक मानकर मनाते हैं जयंती
दलित विचारक इस दिन को जातिवाद पर जीत का प्रतीक मानते हैं। कोरेगांव भीमा में 1 जनवरी 1818 को पेशवा की सेना का अंग्रेजों की सेना से युद्ध हुआ था। पेशवा की सेना को ब्राह्मणों की सेना माना जाता था, जबकि अंग्रेजों की ओर से लड़ने वाले ज्यादातर सैनिक दलित महार समाज के थे। इस युद्ध में अंग्रेजों की जीत हुई, जिसे महार समाज जातिवाद पर जीत मानता है। ब्रिटिश सेना ने इस युद्ध में भाग लेने वाले दलित सैनिकों की स्मृति में जयस्तंभ बनवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed