फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Korea-UP will work together, signed on MOU

कोरिया-यूपी मिलकर करेंगे काम, एमओयू पर हुए हस्ताक्षर 

Sun, 24 Dec 2017 07:28 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो लखनऊ
अमर उजाला / ब्यूरो लखनऊ Updated Sun, 24 Dec 2017 07:28 AM IST
विज्ञापन
Korea-UP will work together, signed on MOU
सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शनिवार को दक्षिण कोरिया के गिम्हे सिटी के मेयर डू यून सू और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर यूपी व दक्षिण कोरिया के रिश्तों को नया आयाम देने के लिए कौशल विकास, पर्यटन, कृषि व संस्कृति से संबंधित एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दक्षिण कोरिया से द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। यूपी के साथ दक्षिण कोरिया के सांस्कृतिक व ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। योगी ने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया के बीच विरासत को जीवंत बनाए रखने में यह समझौता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। योगी ने कहा कि दक्षिण कोरिया और यूपी के बीच पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। भारत और दक्षिण कोरिया के बीच तकनीकी संबंधों को और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन


पढ़ें- सत्ता किसी की हो एसपी साहब- थाना चलाना है तो म्हारा लड़का छोड़ना होगा
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे प्रदेश में निवेश आने के साथ ही रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़े स्थल, कपिलवस्तु, कुशीनगर, सारनाथ और श्रावस्ती जैसे स्थान यही हैं। समझौते से दक्षिण कोरिया के श्रद्धालुओं को यहां आने और उन्हें भगवान बुद्ध के विषय में जानकारी भी मिलेगी। गिम्हे सिटी के मेयर ने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के सांस्कृतिक व आर्थिक विकास को बढ़ावा देने का एक नया कदम है। मुख्यमंत्री ने दक्षिण कोरियाई प्रतिनिधिमंडल को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed