{"_id":"602ba2e3853d0f3cf4330350","slug":"kolkata-teachers-demonstration-in-canal-near-mamata-banerjees-kalighat-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता के निवास के निकट शिक्षकों का अनूठा प्रदर्शन, नहर में खड़े होकर लगाए नारे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ममता के निवास के निकट शिक्षकों का अनूठा प्रदर्शन, नहर में खड़े होकर लगाए नारे
Tue, 16 Feb 2021 04:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 16 Feb 2021 04:18 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में पारा शिक्षक वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर पिछले करीब दो महीने से ज्यादा समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने प्रदर्शन का अनूठा तरीका निकाला और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के निकट स्थित नहर में खड़े हो गए और नारे लगाने लगे।
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा वाले इलाके में प्रदर्शन
अधिकारियों ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में अनुबंध पर भर्ती शिक्षकों का एक समूह अपने हाथों में तख्तियां लेकर बनर्जी के आवास के सामने स्थित नहर में खड़ा हो गया। यह बेहद कड़ी सुरक्षा वाला इलाका है।
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन दल व पुलिस ने हटाया
बाद में पुलिस और आपदा प्रबंधन कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया। कोलकाता पुलिस आयुक्त सोमेन मित्रा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी वहां मौजूद हैं और घटना के बाद सुरक्षा-व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
तीन फीसदी बढ़ोतरी को बताया नाकाफी
पिछले 70 दिन से ज्यादा समय से ये शिक्षक वेतन वृद्धि की मांग को लेकर शहर में धरना दे रहे हैं। हाल ही में बजट में बनर्जी ने पारा शिक्षकों के वेतन में सालाना तीन फीसदी वेतन वृद्धि की घोषणा की थी लेकिन प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना है कि यह काफी नहीं है।