फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata Police Commissioner Rajeev Kumar has been summoned by CBI for questioning on 9 February 

कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को सीबीआई ने 9 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

Thu, 07 Feb 2019 08:50 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 07 Feb 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
Kolkata Police Commissioner Rajeev Kumar has been summoned by CBI for questioning on 9 February 
कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार
कोलकाता पुलिस के आयुक्त राजीव कुमार से सीबीआई नौ फरवरी को शिलॉन्ग में करोड़ों रुपये के सारदा चिटफंड घोटाले के सिलसिले में पूछताछ करेगी। यह जानकारी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को दी। दो दिनों पहले उच्चतम न्यायालय ने उन्हें जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी कुमार से इसलिए पूछताछ करना चाहती है कि वह सारदा एवं अन्य पोंजी घोटाला मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी के प्रमुख थे।
विज्ञापन


राजीव कुमार सहित कुछ हाई प्रोफाइल संदिग्धों से पूछताछ के दौरान अतिरिक्त श्रम बल मुहैया कराने के लिए सीबीआई ने दिल्ली, भोपाल और लखनऊ इकाई के दस अधिकारियों को 20 फरवरी तक कोलकाता भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आधिकारिक आदेश में बताया गया कि नयी दिल्ली में विशेष इकाई के पुलिस अधीक्षक जगरूप एस. गुसिन्हा के साथ अतिरिक्त एसपी वी एम मित्तल, सुरेन्द्र कुमार मलिक, चंदर दीप, उपाधीक्षक अतुल हजेला, आलोक कुमार शाही और पी के श्रीवास्तव, निरीक्षक हरिशंकर चांद, रितेश दानही और सुरजीत दास कोलकाता में तैनात होंगे।

इसमें बताया गया कि ये अधिकारी अस्थायी रूप से सीबीआई ईओ-चार, कोलकाता में पदस्थ होंगे। उन्हें शुक्रवार तक कोलकाता पहुंचने के लिए कहा गया है और अस्थायी तौर पर वे 20 फरवरी तक वहां रहेंगे।


गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को निर्देश दिया कि वह सीबीआई के समक्ष पेश हों और जांच में पूरा सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed