फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata Police asks BJP MLA Ashok Dinda to appear before it for his remarks during protests on RG Kar Case

RG Kar Case: कोलकाता पुलिस ने भाजपा विधायक अशोक डिंडा को किया तलब; पुलिसकर्मियों को धमकाने का आरोप

Tue, 12 Aug 2025 12:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 12 Aug 2025 12:49 PM IST
सार

9 अगस्त को पश्चिम बंगाल सचिवालय तक मार्च के दौरान सुरक्षाकर्मियों को उनके कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा डालने, उन पर हमला करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में सात मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से पांच कोलकाता पुलिस और दो हावड़ा पुलिस की ओर से दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
Kolkata Police asks BJP MLA Ashok Dinda to appear before it for his remarks during protests on RG Kar Case
Ashok Dinda - फोटो : ANI

विस्तार

कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को भाजपा विधायक और पूर्व भारतीय क्रिकेटर अशोक डिंडा को समन किया। डिंडा पर आरजी कर अस्पताल कांड के एक साल पूरे होने पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों को कथित तौर पर धमकाने के आरोप है। डिंडा को 17 अगस्त को न्यू मार्केट पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


17 अगस्त को न्यू मार्केट पुलिस स्टेशन में पेश होने को कहा
एक अधिकारी ने बताया, 'शनिवार की रैली के दौरान अशोक डिंडा ने हमारे अधिकारियों को धमकाया। उन्होंने दूसरों को हमारे ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों पर हमला करने के लिए उकसाया भी। उन्होंने एक आईएएस अधिकारी के गार्ड पर भी हमला किया। उन्हें 17 अगस्त को न्यू मार्केट पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए तलब किया गया है।'
विज्ञापन


वीडियो फुटेज सीज
उन्होंने बताया कि डिंडा की ओर से पुलिस अधिकारियों को धमकाने और गाली-गलौज करने का वीडियो फुटेज सीज कर लिया गया है। 9 अगस्त को पश्चिम बंगाल सचिवालय तक मार्च के दौरान सुरक्षाकर्मियों को उनके कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा डालने, उन पर हमला करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में सात मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से पांच कोलकाता पुलिस और दो हावड़ा पुलिस की ओर से दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला समझिए...
इससे पहले शनिवार को कोलकाता और उससे सटे हावड़ा की सड़कों पर भीषण विरोध प्रदर्शन देखा गया। इस दौरान हालात बेकाबू भी हुए। प्रदर्शन सरकारी आरजी कर अस्पताल में एक स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के एक साल बाद किया गया था। इस दौरान पीड़िता की मां को सिर में चोट लगी थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed