फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kolkata gang rape accused manojit mishra tmc student leader criminal rowdy feared teachers also chilling tale

Kolkata Gang Rape: दबंग छात्र नेता जिससे सब डरते थे, सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी मनोजीत मिश्रा की खौफनाक कहानी

Mon, 30 Jun 2025 01:08 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 30 Jun 2025 01:08 PM IST
सार

मनोजीत कॉलेज में छात्र राजनीति में सक्रिय रहने के चलते दबंग स्वभाव का था और साल 2017 में उस पर प्रधानाचार्य के ऑफिस में कथित तोड़फोड़ का भी आरोप लगा था।

विज्ञापन
kolkata gang rape accused manojit mishra tmc student leader criminal rowdy feared teachers also chilling tale
कोलकाता में दुष्कर्म का मामला - फोटो : PTI

विस्तार

कोलकाता के कॉलेज में सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी मनोजीत मिश्रा का लॉ कॉलेज में बहुत दबदबा था। मनोजीत छात्र नेता रहा और इतना खौफ था कि कॉलेज के अध्यापक और प्रिंसीपल भी उससे डरते थे। मनोजीत के खिलाफ पूर्व में भी प्रताड़ना, शोषण करने के कई मामले दर्ज हो चुके थे और वह अपराधी किस्म का व्यक्ति रहा, लेकिन उसके प्रभाव के चलते उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन


माता-पिता से अलग रह रहा था मनोजीत
मनोजीत मिश्रा, जिसे उसके दोस्त मैंगो के नाम से भी जानते हैं, वह कॉलेज में छात्र परिषद का अध्यक्ष रहा और टीएमसी की छात्र शाखा से जुड़ा हुआ था। मनोजीत के पिता रोबिन मिश्रा कालीघाट मंदिर में पुजारी हैं। रोबिन ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे के झगड़ालू स्वभाव के चलते कई साल पहले ही रिश्ता तोड़ लिया था। मनोजीत बीते चार वर्षों से अपने घर से अलग रह रहा था। पड़ोसियों का कहना है कि मनोजीत अक्सर शराब के नशे में झगड़ा करता रहता था।
विज्ञापन


दबंग छात्र नेता
मनोजीत एक समय मेधावी छात्र था। उसने साल 2007 में लॉ कॉलेज में दाखिला लिया था और उसका कोर्स 2012 में पूरा होना था, लेकिन कॉलेज में वह छात्र राजनीति में शामिल हो गया। साल 2011 में मनोजीत ने पढ़ाई छोड़ दी और साल 2017 में फिर से एडमिशन लिया और 2022 में आखिरकार अपना कोर्स पूरा किया। मनोजीत कॉलेज में छात्र राजनीति में सक्रिय रहने के चलते दबंग स्वभाव का था और साल 2017 में उस पर प्रधानाचार्य के ऑफिस में कथित तोड़फोड़ का भी आरोप लगा था। कॉलेज कैंपस में मनोजीत का दबदबा इतना था कि कोर्स पूरा करने के बाद वह कॉलेज में ही बतौर क्लर्क काम करने लगा, जिसके लिए उसे रोजाना पांच सौ रुपये मिलते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Kolkata Rape Case: CCTV में दिल दहला देने वाली वारदात; दुष्कर्म पीड़िता को दो आरोपी कॉलेज के अंदर घसीटते दिखे


अपराधी प्रवृत्ति का है मनोजीत
कुछ छात्रों ने बताया कि मनोजीत का इतना खौफ था कि कुछ छात्र उसके डर से कॉलेज नहीं जाते थे। मनोजीत के खिलाफ पुलिस में कई शिकायतें दर्ज हुईं थी, जिनमें लड़की से छेड़छाड़, चोरी, महिलाओं का शोषण जैसे आरोप लगे। वह मारपीट और कॉलेज की संपत्ति में तोड़फोड़ का भी आरोपी रहा। 

ये भी पढ़ें- WB: '40 साल की शादी तोड़कर 65 साल के आदमी से शादी...'; महुआ मोइत्रा को लेकर कल्याण बनर्जी ने दिया विवादित बयान

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि मनोजीत और दो अन्य आरोपियों ने उसे 25 जून को शाम 7 बजे कॉलेज यूनियन के कमरे में बुलाया। पीड़िता के वहां पहुंचने पर तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने वीडियो भी बनाई और उसे वायरल करने की धमकी दी। आरोपियों का कहना है कि उनके बीच सहमति से संबंध बने थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की है, जिसमें आरोपी पीड़िता को कमरे में खींचते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed