फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata case She is ill please come quickly three audios of call conversation with doctors family go viral

कोलकाता कांड: अस्पताल से आए दो कॉल; पहले बीमार बताया, फिर कहा- उसने आत्महत्या की, जानें क्यों बदले गए बयान

Thu, 29 Aug 2024 07:41 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Thu, 29 Aug 2024 07:41 PM IST
सार

मृतक डॉक्टर के माता-पिता का कहना था कि नौ अगस्त की सुबह अस्पताल से उन्हें दो बार कॉल आया था। पहली कॉल में कहा गया था, आपकी बेटी बीमार है। दूसरी कॉल में बताया गया कि आपकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है।

विज्ञापन
Kolkata case She is ill please come quickly three audios of call conversation with doctors family go viral
कोलकाता मामले में तीन ऑडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता के आरजी की मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में शुरुआत से ही फोन कॉल की बात सामने आ रही है। पीड़िता और मृतक डॉक्टर के माता-पिता का कहना था कि नौ अगस्त की सुबह अस्पताल से उन्हें दो बार कॉल आया था। पहले फोन में कहा गया था, आपकी बेटी बीमार है। फिर दूसरे फोन में बताया गया कि आपकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद कोलकाता हाईकोर्ट में भी पीड़िता के परिवार के वकील ने भी यही दावा किया। अब उस बातचीत की तीन ऑडियो वायरल हो गईं हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


फोन कॉल में एक महिला की आवाज के साथ एक पुरुष और एक अन्य महिला की आवाज भी सुनाई देती है। दावा किया जा रहा है कि ये ऑडियो आरजी कर की घटना के दिन पीड़िता के माता-पिता के साथ की गई बातचीत की है। हालांकि अमर उजाला किसी ऑडियो क्लिप की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ऑडियो क्लिप में एक महिला की आवाज सुनाई दे रही है जो किसी के बीमार होने की बात कर रही है। महिला कह रही है कि उसकी थोड़ी तबीयत खराब हो गई है। आप लोग तुरंत आ सकते हैं क्या? इसके बाद दूसरी ऑडियो क्लिप में यही महिला कह रही है कि मैं असिस्टेंट सुपर हूं, मैं डॉक्टर नहीं हूं। इसके बाद तीसरे ऑडियो क्लिप में महिला कहती है कि उसने शायद आत्महत्या कर ली है या मर गई है।

यह स्पष्ट नहीं है कि ये तीनों ऑडियो क्लिप एक ही फोन कॉल का हिस्सा हैं या अलग-अलग फोन कॉल हैं। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं है कि ये कॉल उसी दिन की हैं या नहीं। लेकिन बातचीत पूरी तरह से तीन लोगों के बीच है। एक तरफ एक महिला की आवाज है, और दूसरी ओर एक पुरुष और एक महिला की आवाजें हैं। 

पहला ऑडियो
पहली महिला की आवाज: "उसकी तबीयत थोड़ी खराब हो गई है। क्या आप लोग तुरंत आ सकते हैं?"
पुरुष की आवाज (संभवत: पीड़िता के पिता): "क्यों, क्या हुआ है?"
महिला की आवाज: "उसकी तबीयत खराब है। हम उसे भर्ती कर रहे हैं। आप लोग क्या तुरंत आ सकते हैं?"
पुरुष की आवाज: "क्या हुआ है, यह बताओ!"
महिला की आवाज: "यह तो डॉक्टर बताएंगे जब आप लोग आएंगे। हमने आपका नंबर जुगाड़ किया और आपको बताया कि परिवार के लोग जल्दी आ जाएं।"
पुरुष की आवाज: "क्या हुआ है, यह बताओ!"
महिला की आवाज: "मरीज की तबीयत खराब है। अस्पताल में भर्ती हो गई है। बाकी का विवरण डॉक्टर बताएंगे जब आप आएंगे।"
दूसरी महिला की आवाज (संभवत: पीड़िता की मां): "क्या उसे बुखार है?"
महिला की आवाज: "आप लोग आ जाइए! जल्दी आ जाइए! जितनी जल्दी हो सके।"
पुरुष की आवाज: "क्यों? बहुत खराब स्थिति है?"
महिला की आवाज: "हां, बहुत खराब स्थिति है! हां, बहुत खराब स्थिति है! जल्दी आ जाइए।"

दूसरा ऑडियो
पहली महिला की आवाज: "उनकी हालत बहुत खराब है। उनकी हालत बहुत खराब है। आप जितनी जल्दी हो सके आ जाइए!"
पुरुष की आवाज: "क्या हुआ है, यह बताओ!"
महिला की आवाज: "यह डॉक्टर बताएंगे। आप जल्दी यहां आ जाइए।"
पुरुष की आवाज: "आप कौन हैं, बताइए?"
महिला की आवाज: "मैं असिस्टेंट सुपर हूं। मैं डॉक्टर नहीं हूं।"
पुरुष की आवाज: "क्या वहां कोई डॉक्टर नहीं है?"
महिला की आवाज: "हम आपकी बेटी को इमरजेंसी में ले आए हैं। आप आकर संपर्क करें।"
दूसरी महिला की आवाज: (संभवत पीड़िता की मां) "उन्हें क्या हुआ? वह तो ड्यूटी पर थी!"
पहली महिला की आवाज: "आप लोग जल्दी आ जाइए! जितना जल्दी हो सके।"

तीसरा ऑडियो
इस क्लिप में केवल एक महिला की आवाज है। इसे पहली महिला की आवाज माना जा रहा है।
महिला की आवाज: "उसने शायद आत्महत्या कर ली है। या मर गई है। पुलिस यहां है। हम अस्पताल में सभी के सामने हैं। हम फोन कर रहे हैं।"

पीड़िता के माता-पिता ने भी लगाया था आरोप
उल्लेखनीय है कि आरजी कर कांड में पीड़िता के माता-पिता ने घटना के बाद से ही आरोप लगाया था कि उन्हें अस्पताल से 'गलत जानकारी' दी गई थी। उनका सवाल था कि पहले क्यों कहा गया कि उनकी बेटी बीमार है और बाद में कहा गया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है, जबकि उनकी बेटी से दुष्कर्म और हत्या की गई थी। पहले आरोप था कि कोलकाता पुलिस ने पीड़िता के माता-पिता को फोन कर खबर दी थी। कोलकाता पुलिस ने बताया कि उनकी तरफ से पीड़िता के घर पर कोई फोन नहीं किया गया था। अस्पताल के किसी व्यक्ति ने फोन किया था। बाद में मृतक के माता-पिता ने बताया कि एक 'असिस्टेंट सुपर' पहचान बताकर फोन किया था। उसने पहले 'बेटी बीमार है' कहा और फिर 'आत्महत्या' की बात कही। सार्वजनिक हुई फोन कॉल में भी यही सुनाई दे रहा है।

कोर्ट को भी यही दी गई थी जानकारी
कोलकाता हाई कोर्ट में आरजी कर कांड की सुनवाई के दौरान, मृतक के परिवार के वकील विकासरंजन भट्टाचार्य ने भी यही कहा था। उन्होंने कहा था कि पहले परिवार को किसी ने फोन करके कहा कि "आपकी बेटी बीमार है।" फिर फोन करके कहा गया कि "आपकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है।" इस संदर्भ में राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि परिवार की बात सही है। मृतक के परिवार को दो बार फोन आया था। लेकिन फोन में क्या कहा गया, इस पर राज्य ने अदालत में कुछ नहीं बताया। केस डायरी में इस बारे में कुछ है या नहीं, यह भी तब स्पष्ट नहीं था।

पर यह स्पष्ट नहीं
अब उस दिन की बातचीत की ऑडियो क्लिप सार्वजनिक हो गई है। इसमें तीन ऑडियो क्लिप्स हैं। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि दो फोन कॉल तीन हिस्सों में बांटे गए हैं, या तीन बार फोन किया गया था, या एक बार के फोन कॉल को तीन क्लिप्स में बांटा गया है। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं है कि इसके बाद आरजी कर अस्पताल ने पीड़िता के परिवार को प्रारंभिक रूप से 'गलत जानकारी' के बारे में क्या कहा।
 

Kolkata case She is ill please come quickly three audios of call conversation with doctors family go viral
शहजाद पूनावाला - फोटो : ANI

पीड़िता के माता-पिता को किया गया गुमराह
अस्पताल और पीड़िता के परिजनों के बीच हुई बातचीत के ऑडियो सामने आने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि ऑडियो से साफ समझ में आ रहा है कि पीड़िता के माता-पिता को गुमराह किया गया। मामले में शुरू से ही पश्चिम बंगाल सरकार सबूत नष्ट करने और आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही थी। पहले एफआईआर दर्ज करने में देरी हुई। अपराध स्थल की सफाई में देरी हुई। आरजी कर मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ होने दी। इस्तीफा देने के बजाय ममता बनर्जी धमकी दे रही हैं और बदला लेने की बात कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed