फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kolkata bagri market fire not under control

कोलकाता के चर्चित बागड़ी मार्केट में आग से चार सौ दुकानें खाक

Sun, 16 Sep 2018 03:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Sun, 16 Sep 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
kolkata bagri market fire not under control
कोलकाता के बागरी बाजार में लगी आग अभी तक न बुझ पाई।

महानगर के सबसे बड़े व्यावसायिक केंद्र ‘बड़ा बाजार’ इलाके में स्थित घरेलू सामानों के छह मंजिली बागड़ी मार्केट में रविवार को तड़के लगी आग में चार सौ से ज्यादा दुकानें जल कर खाक हो गईं। हालांकि इसमें किसी जनहानि की कोई सूचना नहीं है। 

विज्ञापन


फायर ब्रिगेड के लगभग 35 इंजनों द्वारा लगातार काम करने के बावजूद 15 घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। देर रात तक कई दुकानों से धुआं निकलता नजर आ रहा था। बाजार में कास्मेटिक्स, घरेलू इस्तेमाल की चीजों के अलावा दवा की दुकानें थीं।
विज्ञापन


आग बुझाने के दौरान फायर ब्रिगेड का एक कर्मचारी घायल हो गया है। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके की सड़कें संकरी होने की वजह से दमकल कर्मचारियों को काम करने में काफी मुश्किलें पेश आईं। वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड के लोग देरी से मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि रात को लगभग ढाई बजे निचली मंजिल से शुरू हुई आग तेजी से ऊपर की मंजिलों तक फैल गई। हालांकि इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर रहने वाले लोग समय रहते सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रहे। आग लगने वजह का पता लगाने के लिए फोरेंसिक विभाग ने नमूने इकट्ठा किए हैं। 


मार्केट में नहीं थे आग से बचाव के समुचित उपाय : मेयर
कोलकाता नगर निगम के मेयर शोभन चटर्जी ने कहा कि बार बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद प्रबंधन ने इमारत में आग से बचाव के समुचित इंतजाम नहीं किए थे। इसके लिए प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, व्यापारियों का कहना है कि बाजार की हर मंजिल पर फायर अलार्म सिस्टम लगा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed